Breaking
25 Nov 2026, Wed

 

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायगढ़, 15 अप्रैल, 2023

रायगढ़। आज शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। शिंगरोबा मंदिर के पीछे एक निजी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 13 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस घायलों को बस से निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस की मदद कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एसपी सोमनाथ घारगे ने मीडिया को बताया कि बस में 40 से 45 यात्री सवार थे, जिसमें से 13 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी चल रहा है। बस को निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया है। बस में गोरेगांव इलाके की एक संस्था से जुड़े लोग सवार थे। ये सभी पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। पुणे से वापस लौटते समय इनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसपी सोमनाथ घारगे के मुताबिक, बस लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिरी है। अभी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है कि ड्राइवर की लापरवाही से दुर्घटना हुई या अन्य कोई वजह हो सकती है, उसकी जांच की जाएगी। एसपी ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू कर पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इनमें से जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  होली पर रायगढ़ में कड़ा पहरा: ड्रोन से निगरानी, 400 पुलिसकर्मी तैनात

 

20 से 25 लोगों का रेस्क्यू

वहीं राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों के मुताबिक, अभी तक 20 से 25 लोगों को ही रेस्क्यू किया गया है। क्रेन में रस्सी बांधकर रेस्क्यू किया जा रहा है। गहरी खाई में बस गिरने से रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ स्थानीय ट्रैकर्स की एक टीम रेस्क्यू में लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस जब खाई में गिरी तो तेज आवाज आई। आवाज सुनकर लगा कि कोई हादसा हुआ है। जब मौके पर पहुंचकर देखा गया तो बस दिखाई नहीं दे रही थी, क्योंकि 200 फीट गहरी खाई में गिरी थी। हम लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। थाने की टीम जब मौके पर पहुंची तो नीचे उतर कर देखा गया। बस में लोग चीख-पुकार मचा रहे थे। आनन-फानन में बस के शीशे तोड़कर कुछ लोगों को निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *