Breaking
15 Nov 2026, Sun

Weather Update : 5 दिनों तक देशभर में बारिश का अलर्ट, चिलचिलाती धूप में मौसम विभाग ने दिया राहत भरा अपडेट

 

 

देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 28 अप्रैल, 2023

 

देशभर में बढ़ती गर्मी ने सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों को भी मुश्किल में डाल रखा है। रात में उमस बढ़ने की वजह से पंखे की हवा ने भी आराम देना बंद कर दिया है। दोपहर के वक्त में लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। लू भरी हवाएं स्किन को जलाने का काम कर रही हैं। गर्मी की इस तपिश के बीच मौसम विभाग ने राहत देने वाली खबर सुनाई है।

ये भी पढ़ें :  अमेरिका का बड़ा कदम! रूस-ईरान के तेल पर छूट खत्म, कहा- अब कोई राहत नहीं

मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 5 दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा मौसम के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

उत्तरी राज्यों में कब होगी बारिश

गौरतलब है कि 21 और 22 अप्रैल के दिन हल्की बारिश की वजह से देश के उत्तरी राज्यों में बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन इसके बाद फिर से एकाएक भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। अब मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 5 दिनों में पारा सामान्य से थोड़ा नीचे आएगा।

ये भी पढ़ें :  Bhent-Mulakat : अब कमल विहार कहलाएगा कौशल्या विहार, बिरगांव में खुलेगा ITI, CM भूपेश ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगातें

मौसम विभाग ने इसे लेकर एक प्रेस रिलीज भी जारी की है जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के आसार बताए गए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और पुदुचेरी में बारिश का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ से दूरी क्यों बना रहा भारत? रणनीतिक, कूटनीतिक और सुरक्षा से जुड़ी 3 बड़ी चिंताएं

 

नॉर्थ ईस्ट में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में आगे कहा गया है कि 27 और 28 अप्रैल को ओडिशा और झारखंड राज्य में बारिश के साथ ओले पड़ते देखे जाएंगे। बात नॉर्थ ईस्ट राज्यों की करें तो मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 और 29 अप्रैल को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *