छत्तीसगढ़ के खरोरा में रफ्तार का कहर एक बार फिर सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई और दूसरे को गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
दोपहर 2 बजे के करीब तिल्दा रोड नायकटाँड के पास एक भयंकर सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, ढाबा के पास मोड़ पर एक ट्रक खड़ा था, जिसके चलते विपरीत दिशा से आ रही 2 ट्रक आपस में भिड़ गए। टक्कर इतना खतरनाक था एक ट्रक चालक का शव ड्राइविंग सीट में ही फंस गया, जिसे पुलिस ने भारी मसक्कत के बाद निकाला।
तीनों ट्रक ओवरलोड थे और तेजगति के चलते नियंत्रण नहीं कर पाए इस तरह की घटना हर दिन हो रही हैं। इस पर नियंत्रण के लिए ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसना जरूरी है। वहीं बेतरतीब वाहनों पर कार्रवाई भी किया जाना जरूरी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com