Breaking
23 Nov 2026, Mon

 

 

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, 30 अप्रैल, 2023

 

अप्रैल का महीना आज खत्म होने वाला है। इसके बाद मई महीने की शुरुआत हो जाएगी। हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। एक मई से भी कई बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे। हम आपको इन बदलावों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इससे आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। 1 मई से सरकार कई नियमों में बदलाव करने जा रही है। जिसमें जीएसटी (GST) के नियमों के साथ कई बदलाव शामिल हैं। आइए देखते हैं एक मई से क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

 

सीएनजी-पीएनजी की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख या पहले हफ्ते में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। दिल्ली और मुंबई में महीने के शुरुआती हफ्ते में पेटोलियम कंपनिया गैस के दाम में बदलाव करती है। मई महीने की शुरुआत में CNG और PNG की कीमतों में बदलाव हो सकता है। अप्रैल में मुंबई के बाद दिल्ली एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम (CNG PNG Price in Delhi) घट गए थे। दिल्ली में पीएनजी 48.59 रुपये प्रति एससीएम पर मिल रही है। नई कीमतें 9 अप्रैल से लागू हुई हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी के दाम घटाए थे।

ये भी पढ़ें :  निर्वाचन आयोग के पास शिकायत लेकर पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

 

GST के नियम

जीएसटी के कई नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों का पालन कारोबारियों द्वारा करना जरूरी होगा। किसी भी ट्रांजैक्शन की रसीद 7 दिनों के अंदर इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपलोड करवाना अनिवार्य होगा। नया नियम 1 मई से प्रभावी होगा। गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी में यह बदलाव उन कंपनियों के लिए है, जिनका टर्नओवर 100 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा है। अभी ऐसे मामलों में कंपनियों को करंट डेट पर इलेक्ट्रॉनिक इनवॉयस को आईआरपी पर अपलोड करना होता है। इसका मतलब हुआ कि इनवॉयस कभी भी जेनरेट हुआ हो, उससे रिपोर्ट करने की तारीख पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

ये भी पढ़ें :  इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने पर कटेगी जेब! पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर जीएसटी दर रहेगी लागू

 

गैस सिलेंडर के दाम

हर महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर के रेट में भी बदलाव होता है। अप्रैल में एलपीजी के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम हुए थे। कंपनियों ने 92 रुपये तक के दाम एलपीजी सिलेंडर पर कम किए थे। दिल्ली में 2253 रुपये में मिल रहे सिलेंडर के दाम घटकर 2028 रुपये रह गए थे। एक साल में दिल्ली में इनकी कीमतों में 225 रुपये की राहत मिली है।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी के यश बाथरे करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन

 

बैंकों में छुट्टी

अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे आप अभी फटाफट निपटा सकते हैं। मई महीने में बैंकों में 12 दिन छुट्टियां हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि बैंक की छुट्टी होने पर आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए अपने कामों को आसानी से निपटा सकते हैं। इसके अलावा आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *