Breaking
18 Nov 2026, Wed

जेम्स एंडरसन का मानना है कि भारत के पास बेखौफ और आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले अगली पीढ़ी के क्रिकेटर हैं

लंदन
भारत के दो महान क्रिकेटरों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। इस पर दुनिया भर के क्रिकेटर अपनी राय दे रहे हैं। इसी क्रम में इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का भी बयान सामने आया है। एंडरसन का मानना है कि भारत के पास बेखौफ और आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले अगली पीढ़ी के क्रिकेटर हैं। इन क्रिकेटरों में इतनी क्षमता है कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं। यह भी बता दें कि इन दोनों का संन्यास ऐसे समय पर हुआ है, जब भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। 20 जून से शुरू होने वाले इस दौरे पर इंग्लैंड को पांच टेस्ट मैचों की सिरीज खेलनी है। यह टेस्ट सिरीज, नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2025-27 की शुरुआत भी होगी।

ये भी पढ़ें :  जायसवाल का खुलासा: विराट नहीं, टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को बताते हैं सबसे मेहनती

हफ्ते भर के अंतराल में संन्यास
गौरतलब है कि सबसे पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान किया। इसके कुछ ही दिनों के बाद विराट कोहली ने भी क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट को टा-टा, बाय-बाय बोल दिया। इसके बाद ही भारत की टेस्ट टीम के भविष्य को लेकर तरह-तरह की चिंताएं जताई जा रही हैं। यह दोनों दिग्गज पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 फॉर्मेट को भी अलविदा कह चुके हैं। इसके बाद यह दोनों दिग्गज वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  आईएसएल: ओडिशा एफसी के सामने केरला ब्लास्टर्स चुनौती

आक्रामक और बेखौफ क्रिकेटर
जेम्स एंडरसन ने ‘टॉकस्पोर्ट’ से कहा कि महान खिलाड़ी। कोहली टेस्ट क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। भारतीय टीम के पास अब एक नया कप्तान होगा और टीम में दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं होंगे। एंडरसन ने कहाकि शर्मा के संन्यास के बाद एक नया कप्तान होगा। विराट और रोहित की जगह लेना मुश्किल है, लेकिन भारत के पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहाकि आप आईपीएल देखिए। अब आईपीएल से टेस्ट टीम में ऐसे क्रिकेटर आ रहे हैं जो आक्रामक हैं, बेखौफ क्रिकेट खेलते हैं।

ये भी पढ़ें :  संजू-तिलक के जोरदार शतकों ने रचा इतिहास... ऐसा करने वाले बने दोनों पहले बल्लेबाज

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *