Breaking
11 Nov 2026, Wed

Ambikapur News : युवक ने उठाया खौफनाक कदम! दीवार पर लिखा- जाओ मेरी जान अब लौट कर नहीं आऊंगा, तुम खुश रहना

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, अंबिकापुर/सरगुजा, 05 मई, 2023

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक युवक ने दीवार पर अपनी प्रेमिका के लिए मैसेज लिखा और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दीवार पर लिखा- ‘जाओ मेरी जान अब लौट कर नहीं आऊंगा, तुम खुश रहना।’ पुलिस दीवार पर लिखे सुसाइड नोट की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड का है। मृतक का नाम पंकज टोप्पो (23 वर्ष) है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें :  टेक्सास में रनवे की जगह सड़क पर उतरा प्लेन, हुए दो टुकड़े, 4 घायल

जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरडीह का रहने वाला पंकज टोप्पो (22 वर्ष) 5 दिन पहले ही अपने दूर के मामा जीतन बघेल (23 वर्ष) के साथ मजदूरी की तलाश में अंबिकापुर आया था। जीतन बघेल बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भागवतपुर का रहने वाला है और पिछले डेढ़ साल से अंबिकापुर में रहकर मजदूरी करता था। सप्ताहभर पहले जीतन अपने घर गया था। इस दौरान उसके रिश्ते में लगने वाला भांजा पंकज टोप्पो (22 वर्ष) भी उसके गांव भागवतपुर पहुंचा हुआ था। पंकज ने जीतन से कहा, वो भी उसके साथ अंबिकापुर में काम करना चाहता है। इसके बाद दोनों गांव से शहर आ गए। मामा जीतन अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर में दुलाल मंडल के मकान में किराए से रहता है। यहां वो भांजे पंकज को भी लेकर आ गया। 3 दिन मजदूरी करने के बाद जीतन 1 मई को ग्राम सरडीह में शादी में शामिल होने के लिए चला गया। 3 मई की शाम करीब 5 बजे वह अपनी पत्नी बसंती के साथ सुभाषनगर स्थित किराए के मकान में पहुंचा, तो दरवाजा भीतर से बंद था। आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बाद भी भांजे पंकज ने दरवाजा नहीं खोला, तो इसकी सूचना उसने मकान मालिक दुलाल मंडल को दी। जब दरवाजा तोड़कर देखा गया, तो पंकज का शव साड़ी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *