Breaking
24 Nov 2026, Tue

झाबुआ जिले में एक परिवार ने बहू की जिद के आगे झुकते हुए सनातन धर्म में वापसी करने का फैसला किया

 झाबुआ
 मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मतांतरित एक परिवार के पांच सदस्य बहू की जिद के कारण वापस सनातन धर्म अपनाने यानी घर वापसी के लिए तैयार हो गए। दरअसल, बहू ने शादी के चंद घंटों बाद ही साफ कर दिया था कि उसे सिर्फ सनातन धर्म को मानने वालों के ही साथ रहना है।

शादी से पहले उसे मालूम नहीं था कि उसकी जिस परिवार में शादी हो रही है, वह सनातन धर्म का पालन नहीं करते हैं, बल्कि पूर्व में ईसाई धर्म अपना चुके हैं। ऐसे में, 19 वर्षीय संगीता भाबर ने पति आशीष मचार से विवाह के अगले ही दिन गत 18 अप्रैल को अपने ससुराल वालों से साफ कह दिया कि यदि उन्होंने सनातन धर्म में वापसी नहीं की तो वह घर में नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें :  शहरी सर्वेक्षण नक्शा का राष्ट्रीय शुभारंभ रायसेन से हुआ

लंबे समय से सनातन धर्म से दूर थे

इस पर दोनों पक्षों में यह विवाद गहराने लगा कि शादी से पहले दूसरे धर्म को मानने की बात क्यों छिपाई गई? दूसरी ओर वर पक्ष कहता रहा है कि वह लंबे समय से सनातन धर्म से दूर है। मध्यस्थता करवाने वालों को यह बात पता थी।

शादी से पहले अन्य धर्म के होने की बात छिपाई गई

इस बीच 10 मई को पिता व मामा के साथ झाबुआ थाने में संगीता ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी कि शादी से पहले अन्य धर्म के होने की बात छिपाई गई। अब उस पर भी मतांतरण के लिए दबाव बनाया जा रहा है। संगीता के ससुर गज्जू व पति आशीष को आरोपित बनाया गया। उनकी गिरफ्तारी हुई। जेल जाना पड़ा। जमानत पर रिहा हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय ने सहायक प्राध्यापक के 31 रिक्त पदों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की, अंतिम तिथि 15 जून तक

सोमवार को ढेबरबड़ी के उंडवा फलिये में रहने वाले ग्रामीणों का समूह गज्जू व स्वजन के साथ झाबुआ आया। उन्होंने कहा कि बहू की इच्छा अनुसार वे सनातन धर्म को अपनाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद वधू पक्ष भी रिश्ते को वापस स्वीकारने को सहर्ष तैयार हो गया। मंगलवार को वर पक्ष के लोग बहू को लेने के लिए बिसौली गए।

ये भी पढ़ें :  स्वस्थ भारत के निर्माण में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

परिवार के सदस्य करेंगे घर वापसी

गज्जू मचार ने बताया कि वह 20 साल पहले ईसाई धर्म से जुड़ गया। अब बहू के कारण वापस सनातन धर्म अपनाने को तैयार है। परिवार के पांच सदस्य घर वापसी करेंगे। ढेबरबड़ी के सरपंच रसिया ने बताया कि शादी के तत्काल बाद सुसराल में जब ईसाई धर्म की रस्म देखी तो बहू को यह अच्छा नहीं लगा था। अब मामला खत्म हो गया है। परिवार के सदस्य वापस सनातन धर्म से जुड़ने को तैयार हो गए हैं। उनके घर वापसी का शीघ्र ही आयोजन होगा, जिसमें संत आकर आशीर्वाद देंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *