Breaking
17 Nov 2026, Tue

अमेरिका में दो पाकिस्तानी गद्दारों को किया गिरफ्तार, करते थे मनी लॉन्ड्रिंग और इमिग्रेशन फ्रॉड

वाशिंगटन
अमेरिका में दो पाकिस्तानी गद्दारों को गिरफ्तार किया गया है जो कि मनी लॉन्ड्रिंग और इमिग्रेशन फ्रॉड में लगे हुए थे। टेक्सास के रहने वाले आरोपियों के बारे में एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि अब्दुल हादी मुर्शिद और मोहम्मद सलमान नासिर नाम के शख्स रिलायबल वेंचर्स के नाम से कंपनी चलाते थे। वे वीजा फ्रॉड, अवैध इमिग्रेशन और मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त थे।

मुर्शिद पर अवैध रूप से अमेरिका की नागरिकता लेने की कोशिश करने का भी आरोप है। काश पटेल ने एफबीआई टीम को शाबाशी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। एफबीआई ने जानकारी दी है कि अगर ये दोनों दोषी पाए जाते हैं तो दोनों को 20 साल तक की जेल हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  आर्कटिक में बर्फ का सीना चीरेंगे 'मेड इन इंडिया' आइसब्रेकर, रूस ने चीन को दिया झटका

आरोप है कि दोनों ही फर्जी वीजा ऐप्लिकेशन के जरिए विदेशियों को अमेरिका में घुसाते थे। वे अवैध रूप से अमेरिका आ जाते थे और फिर यहीं रुक जाते थे। कई बार वे नौकरी के फर्जी दस्तावेज पेश करते थे। इसके बाद ईबी-2, ईबी-3 और एच-1बी वीजा सिस्टम के जरिए जालसाजी करते थे।

ये भी पढ़ें :  'शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत', बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

दोनों आरोपी न्यूजपेपर में फर्जी नौकरी का विज्ञापन देते थे। अमेरिकियों को पहले नौकरी देने के नाम पर जब उन्हें अमेरिकी सरकार से मंजूरी मिल जाती थी तब वे वीजा सीकर्स के नाम पर ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई करते थे। वे वीजा सीकर्स से पैसा ले लेते थे और इसी का कुछ हिस्सा उन्हें वापस कर देते थे। वे इसे सैलरी बताते थे।

एफबीआई ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इमिग्रेशन कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे। वे अंतरराष्ट्रीय गिरोह चला रहे थे। मुर्शीद और नासिर को 23 मई को कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें अगली सुनवाई तक के लिए हिरासत में रखा गया है। 30 मई को फिर सुनवाई होनी है। मुर्शिद को अमेरिका की नागरिकता मिल गई है। वह अगर दोषी पाया जाता है तो उसकी नागरकिता भी चली जाएगी और 20 साल की जेल भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  आतंकी हाफिज सईद का टेरर कैंप मिट्टी में मिला ... मिसाइल स्ट्राइक से मुरिदके में तबाही का सामने आया नया VIDEO

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *