वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर नाभिक समाज के लोगों ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इसके अलावा मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
शाम को काशी के नाभिक समाज के लोग हाथों में पोस्टर और दीप लेकर दशाश्वमेध घाट पहुंचे। वैदिक मंत्रों के साथ हादसे में मारे गए लोगों की आत्माओं की शांति के लिए दीपदान किया। वहीं गंगा मां से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में अब तक लगभग 288 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं लगभग 1000 लोग घायल हैं। इसे लेकर पूरे देश में लोग काफी दुखी हैं। इस हृदय विदारक घटना ने कई लोगों के परिवार बिखर गए हैं। हादसे के बाद काशी के तमाम मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कर और बाबा विश्वनाथ का अभिषेक कर घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
नाभिक समाज के शंभू निषाद ने बताया कि वह नाभिक समाज से हैं। ओडिशा में हुए हादसे से हम सभी काशीवासी काफी दुखी हैं। आज पतित पावनी मां गंगा के तट पर दुर्घटना में मृतक आत्माओं की शांति के लिए दीपदान किया गया। इसके अलावा घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना की गई। बाबा विश्वनाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं। ऐसे में बाबा के दरबार में अर्जी लगाई गई है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com