रायपुर। जिले के तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रजिया में पारिवारिक विवाद में बेटे के हाथों पिता की हत्या हो गई। दरसल, पिता उसकी मां को धारदार हथियार हाथ में रखकर मारपीट कर रहा था। मां के चिल्लाने पर बेटा अपने साथियों के साथ पिता को समझाने पहुंचा था, लेकिन पिता ने ही बेटे पर हमला कर दिया। नेवरा पुलिस ने हत्या के आरोप में पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की विवेचना की जा रही है।
नेवरा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि, ग्राम पंचायत रजिया निवासी मृतक चोवाराम निषाद रात्रि घर में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था व धारदार हथियार रखा हुआ था। उसी से अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। मृतक की पत्नी के चिल्लाने की आवाज पर मृतक का पुत्र नीरज निषाद अपने भाई व दोस्त के साथ झगड़ा को छुड़ाने पहुंचे, जहां मृतक अपनी पत्नी को बेरहमी से मारपीट किया था व अपने हाथ में रखे धारदार हथियार को नहीं दे रहा था। बीच-बचाव करने पहुंचे अपने पुत्र नीरज से भी मृतक ने मारपीट की, जिससे नीरज को भी चोटें आई है, फिर बाद में नीरज ने उसी धारदार हथियार से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बाद में उसे तिल्दा अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com