मुरैना : रात पति की शिकायत करने थाने जा रही महिला को किडनैप कर गैंगरेप

 मुरैना
पति से विवाद के बाद आधी रात को थाने में पति के खिलाफ एफआईआर करवाने जा रहे 45 साल की महिला का अपहरण कर दो आरोपितों ने गैंगरेप कर डाला। मंगलवार-बुधवार की रात यह वारदात सिविल लाइन थाने से थोड़ी दूर हुई है।

छौंदा निवासी 45 साल की विवाहिता ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे पति से विवाद हो गया इसके बाद पति गुस्से में घर से चले गए। शाम को लौटे तो फिर विवाद हो गया, जिसमें पति ने मारपीट कर दी। रात को डेढ़ बजे वह पति से गुस्सा होकर थाने में शिकायत करने के लिए निकली।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर-सागर बायपास के लिए राशि मिली

गांव से थाने पैदल जा रही थी

वह गांव से थाने तक पैदल जा रही थी। जैसे ही वह छौंदा मोड़ पर पहुंची तो दो अलग-अलग बाइकों पर दो युवक आए। सड़क पर अकेला पाकर दोनों युवकों ने उसे घेर लिया, मुंह दबाकर उसे सड़क से दूर झाड़ियों में ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दोनों ने दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें :  कान्हा टाईगर रिजर्व में हाथी रिजुविनेशन केम्प का आयोजन

दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला

महिला के अनुसार वह चिल्लाई तो सफेद रंग की बाइक से आए आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसकी पहचान जनकपुर का पुरा, धनेला गांव निवासी महेंद्र पुत्र ख्यालीराम जाटव के तौर पर हुई है। दूसरा आरोपित वहां से भाग निकला। पुलिस ने महेंद्र जाटव व एक अन्य पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment