Breaking
26 Nov 2026, Thu

 

 

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 21 जून, 2023

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों US यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पीएम मोदी नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के ऐतिहासिक समारोह में एक अनोखे योग सत्र की अगुवाई करेंगे। इसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी और दुनियाभर से आए प्रमुख व्यक्ति भाग लेंगे। यहां वो 180 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम में राजनयिकों से लेकर, कलाकार, शिक्षाविद और उद्यमी तक शामिल होंगे।

 

पीएम मोदी के नेतृत्व में ही ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की घोषणा वर्ष 2014 में की गई थी। अब 9 साल बाद PM मोदी इस खास दिन अमेरिका पहुंचकर UN मुख्यालय में ही योग करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर मोदी अपनी अमेरिकी यात्रा के पहले चरण में न्यूयॉर्क में रहेंगे। बताते चलें कि UN का मुख्यालय भी न्यूयॉर्क में ही है।

ये भी पढ़ें :  मैं भावुक हूं, जीवन में पहली बार... रामलला के लिए पीएम मोदी ने शुरू किया आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान

 

‘मोदी की यात्रा से रिश्ते मजबूत होंगे’, अमेरिका का बड़ा बयान  

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस साल योग दिवस एक बहुत ही ‘अनोखा अवसर’ होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी अगुआई खुद पीएम मोदी करने जा रहे हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी ही थे जिन्होंने यह विजन दिया था और उनके नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया कि हर साल 21 जून वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

UN महासचिव ने गिनाए योग के फायदे

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने योग दिवस के लिए अपने संदेश में कहा कि योग एकजुट करता है। उन्होंने कहा, ‘यह शरीर, मन, मानवता, प्रकृति और दुनियाभर में लाखों लोगों को एकजुट करता है, जिनके लिए यह शक्ति, सद्भाव और शांति का स्रोत है।’

ये भी पढ़ें :  होली का हर कोई बेसब्री से करता है इंतजार, 13 से 16 मार्च तक रहेंगी होली की छुट्टियां!

 

गुटेरेस ने कहा, ‘एक खतरनाक और विभाजित दुनिया में, इस प्राचीन अभ्यास के लाभ विशेष रूप से कीमती हैं। योग शांति प्रदान करता है, यह चिंता को कम कर सकता है और मानसिक कल्याण को बढ़ावा दे सकता है। यह हमें अनुशासन और धैर्य विकसित करने में मदद करता है. यह हमें हमारे साथ जोड़ता है।’

उन्होंने कहा कि योग हमारी सामान्य मानवता को प्रकट करता है, हमें यह समझने में मदद करता है कि हमारे मतभेदों के बावजूद, हम एक हैं. इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, आइए हम एकता की भावना को अपनाएं और लोगों के लिए एक बेहतर, अधिक सामंजस्यपूर्ण दुनिया बनाने का संकल्प लें।

 

उत्तरी लॉन में होगा योग दिवस का कार्यक्रम

योग सत्र 21 जून को सुबह 8 से 9 बजे तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के विशाल उत्तरी लॉन में चलेगा। ये वही लॉन है, जहां पिछले साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत की ओर से उपहार स्वरूप महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : सीएम भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा आज, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

 

गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी की प्रतिमा के प्रति सम्मान भी व्यक्त करेंगे। ऐतिहासिक योग सत्र में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों, राजदूतों, दूतों, सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वैश्विक और प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें सभी मेहमानों और आने वाले लोगों को योग के हिसाब से ही कपड़े पहनने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया कि इस विशेष योग सत्र के दौरान योग मैट प्रदान किए जाएंगे। साथ ही एडवाइजरी यह भी कहती है कि इस कार्यक्रम में आने वाले लोग याद के तौर पर इस मैट को घर ले जा सकते हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *