अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने सभी प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। वास्तव में योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है।
योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें। योग को अपनाने से शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। आइये, हम सब मिलकर ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
वहीं रायपुर के जोरा स्टेडियम में योग दिवस के मौके पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस योग समारोह में लगभग 21 हजार लोग शामिल हुए। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक विकास उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा, रायपुर के महापौर एजाज ढेबर सहित लोगों ने योगाभ्यास किया।
योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग हमारी पुरातन विद्या है, हर व्यक्ति को तंदुरुस्त रहने के लिए योग करना चाहिए।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com