Breaking
28 Nov 2026, Sat

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 22 जून, 2023

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री के विधानसभा में दिए गए बजट भाषण में की गई घोषणा को अमल में लाते हए आज छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों सहित अन्य जगहों में कॉलेज की स्थापना सहित नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति राज्य शासन द्वारा दे दी गई है।

उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2023-24 मुख्य मद में किए गए प्रावधानों के अनुसार 15 नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही स्वीकृत प्रति महाविद्यालय के लिए 33 पदों के मान से 495 पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें :  चीन की नई युद्ध तैयारी: अब नागरिक, निजी संपत्ति और टेक कंपनियां भी होंगी रक्षा तंत्र का हिस्सा

राज्य शासन के द्वारा स्वीकृत नवीन महाविद्यालय के नाम

1. नवीन शासकीय महाविद्यालय मर्दापाल, विकासखंड कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव, 2. नवीन शासकीय महाविद्यालय, जेवरतला, विकासखंड डौंडीलोहरा, जिला बालोद, 3. नवीन शासकीय महाविद्यालय, चिल्हाटी, विकासखंड अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 4. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 5. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला गरियाबंद 6. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 7. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 8. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 9. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ 10. नवीन शासकीय महाविद्यालय कुण्डा विकासखंड पंडरिया, जिला कबीरधाम 11. नवीन शासकीय महाविद्यालय केरा विकासखंड नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा 12. नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी, विकासख्ंाड डोंगरगांव जिला राजनांदगांव 13. नवीन शासकीय महाविद्यालय अमलीडीह रायपुर जिला रायपुर 14. नवीन शासकीय महाविद्यालय माना कैंप रायपुर जिला रायपुर 15. नवीन शासकीय महाविद्यालय अकलतरी विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Assembly Elections 2023 : कांग्रेस ने छ्त्तीसगढ़ में लोकसभावार ऑब्जर्वर किया नियुक्त, KC वेणुगोपाल ने जारी किया आदेश

 

स्वीकृत महाविद्यालय के लिए सृजन किए गए 495 पद

प्राचार्य के लिए 15, सहायक प्राध्यापक के लिए 180, ग्रंथपाल के लिए 15, क्रिड़ाधिकारी के लिए 15, सहायक ग्रेड-01 के लिए 15, प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए 75, सहायक ग्रेड-02 के लिए 15, सहायक ग्रेड-03 के लिए 15, प्रयोगशाला परिचायक के लिए 75, भृत्य के लिए 30, बुक लिफ्टर के लिए 15, स्वच्छक के लिए 15 एवं चौकीदार के लिए 15 पदों का सृजन किया गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *