Breaking
19 Nov 2026, Thu

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। कई खिलाड़ियों की छुट्टी टेस्ट टीम से हो गई है और कुछ खिलाड़ियों को पहली बार रेड बॉल टीम में मौका मिला है। कई बदलाव पिछली सीरीज के मुकाबले टीम में देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वेस्टइंडीज की टीम अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के नए चक्र की शुरुआत करेगी। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जून से खेली जाएगी।

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 : इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला रद्द

मार्च 2023 में आखिरी बार टेस्ट मैच खेलने वाले रोस्टन चेज कप्तान होंगे। सीमित ओवरों की टीम के कप्तान शाई होप को फिर से टेस्ट टीम में जगह मिली है। वहीं, केमार रोच को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा वनडे और टी20 क्रिकेट में उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे ब्रैंडन किंग को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल को वापस लाकर अपने शीर्ष क्रम को मजबूत किया है और घरेलू क्रिकेट में हाल की 11 पारियों में 573 रन बनाने वाले 24 वर्षीय केवलन एंडरसन को पहली बार टीम में शामिल किया है।

ये भी पढ़ें :  एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, दिग्गज खिलाड़ी की उपलब्धता पर सस्पेंस, कमिंग्स ने बढ़ाई टेंशन

वेस्टइंडीज की बॉलिंग यूनिट में भी कुछ नए चेहरे शामिल हैं। 21 वर्षीय जोहान लेन को मौका मिला है, जिन्होंने 17 फर्स्ट क्लास मैचों में 63 विकेट निकाले हैं। एंडरसन फिलिप को फिर से टीम में जगह मिली है। वे पाकिस्तान में भी टेस्ट टीम का हिस्सा थे। केमार रोच के अलावा, जोशुआ डा सिल्वा, एलिक एथानैज, कावेम हॉज, आमिर जंगू, गुडाकेश मोती और केविन सिंक्लेयर को बाहर किया गया है, जो पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे।

ये भी पढ़ें :  शुभमन गिल और शेफाली वर्मा बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, सितंबर में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप कप्तान), केवलन एंडरसन, क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, जोहान लेन, मिकाइल लुइस, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *