Breaking
20 Nov 2026, Fri

कगिसो रबाडा ने किया जसप्रीत बुमराह के वर्ल्ड रिकॉर्ड का कबाड़ा, टेस्ट में बनाया नया कीर्तिमान

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले की पहली पारी में कहर बरपाया। बुधवार 11 जून को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट निकाले। इसी दौरान कगिसो रबाडा ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड का कबाड़ा कर दिया। रबाडा अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट रखने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में 200 या इससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

ये भी पढ़ें :  गाबा में भारत 50 के पार, अभिषेक-गिल ने काटा कदर, बारिश ने लगाया अड़ंगा

अभी तक जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 200 विकेट निकालकर सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट रखने वाले गेंदबाज थे, लेकिन इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बुमराह से रबाडा ने छीन लिया है। हालांकि, जब बुमराह को टेस्ट में गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा तो वे फिर से इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस समय बेस्ट स्ट्राइक रेट अगर किसी बॉलर का है तो वे कगिसो रबाडा हैं। उनका स्ट्राइक रेट 39.1 का है, जबकि जसप्रीत बुमराह का स्ट्राइक रेट 42 का है। डेल स्टेन 42.3 के साथ तीसरे, 43.4 के साथ वकार यूनिस चौथे, 46.3 के साथ पैट कमिंस पांचवें और मैलकम मार्शल 46.7 के साथ छठे नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें :  इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट के लिए टीम का किया एलान, कप्तान स्टोक्स बाहर, चार खिलाड़ी बदले

टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 200 विकेट)
39.1 – कगिसो रबाडा*
42.0 – जसप्रीत बुमराह
42.3 – डेल स्टेन
43.4 – वकार यूनुस
46.3 – पैट कमिंस
46.7 – मैल्कम मार्शल

क्या है बॉलिंग में स्ट्राइक रेट?
ज्यादातर क्रिकेट फैंस यही जानते हैं कि सिर्फ बैटिंग में स्ट्राइक रेट होता है, जिसका कैलकुलेशन होता है कि आपने कितनी गेंदों में कितने रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में भी स्ट्राइक रेट होता है। गेंदबाजी में स्ट्राइक रेट का कैलकुलेशन ऐसे होता है कि आपने कितनी गेंदें फेंकने के बाद विकेट लिया। इस केस में देखा जाए तो कगिसो रबाडा ने बुमराह से कम गेंद फेंककर विकेट लिए हैं। ये टेस्ट का उनका स्ट्राइक रेट का औसत है। बुमराह 7 ओवर में एक विकेट निकालते हैं, जबकि रबाडा उनसे कुछ गेंद कम फेंककर विकेट निकालते हैं।

ये भी पढ़ें :  फाइनल में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी, तोड़ी अंग्रेजों की कमर

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *