Breaking
25 Nov 2026, Wed

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 01 जुलाई, 2023

 

कांग्रेस पर देश में आजादी के बाद अपनी राजनीति को प्राथमिकता देने और आदिवासियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई के कारण वामपंथी उग्रवाद सिमट कर अब देश के केवल 10-12 जिलों में रह गया है, जिनमें से कुछ छत्तीसगढ़ में हैं।

सिंह ने दावा किया कि यदि कांग्रेस सरकार ने पूरा सहयोग दिया होता तो वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो गया होता। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल कांकेर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘आजादी के बाद कांग्रेस ने खुद को और अपनी राजनीति को प्राथमिकता दी तथा आदिवासियों की उपेक्षा की।”

ये भी पढ़ें :  Ramanujganj : सब्जी मंडी में युवती के गले से सोने की चैन छिनकर फरार हुआ स्नेचर गैंग, फिर जो हुआ, वो...

सिंह ने कहा, ‘‘पिछले नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई के कारण वामपंथी उग्रवाद का असर अब केवल 10-12 जिलों में रह गया है, जिनमें से कुछ छत्तीसगढ़ में हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावा कर सकता हूं कि यदि कांग्रेस सरकार ने पूरा सहयोग दिया होता तो वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो गया होता।” इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर देश में आजादी के बाद अपनी राजनीति को प्राथमिकता देने और आदिवासियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें :  नेशनल हाइवे में भीषण हादस, ट्रेलर ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, जिन्दा जला ट्रेलर चालक

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में, खासकर बस्तर में जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं और कांग्रेस सरकार को इसे रोकना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है।” रैली को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने पड़ोसी को यह बता देना चाहता हूं कि भारत के साथ छेड़-छाड़ मत करना। भारत को आंख दिखाने की कोशिश मत करना। हम केवल इस पार से ही नहीं मारेंगे, जरूरत पड़ने पर उस पार भी आकर मार सकते हैं।”

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *