Breaking
25 Nov 2026, Wed

 

275 से अधिक एकाउंट होल्ड कराकर 12 करोड़ 30 लाख रूपये किये गये सीज

महादेव एप प्लैटफार्म से संबंधित 600 vip मोबाइल नंबर की गई पहचान

आरोपियों से 30 नग मोबाईल फोन, 10 लैपटाप एवं 10 एटीएम जप्त

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 01 जुलाई, 2023

बिलासपुर। महादेव, अन्ना रेड्डी एवं ऑनलाईन सट्टा पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 10 लाख रूपये नगद बरामद भी किया गया है। आरोपी बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों को ट्रेडिंग का बहाना कर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलते थे। इन खातों का उपयोग ऑनलाईन सट्टा में करते थे। ऐसे 24 एकाउंट की पहचान की गई। इन फर्जी एकाउंट में यूपीआई चालू करने के लिए कुछ मोबाईल दुकान वालों से मिलकर फर्जी सिम एकाउंट से लिंक करते थे। महादेव एप प्लैटफार्म से संबंधित 600 व्ही.आई.पी. मोबाईल नंबर की पहचान की गई है जिनकों डिएकटिवेट कराया जायेगा।

ये भी पढ़ें :  मनोज राजपूत द्वारा "एक चिट्ठी सिया राम के नाम", 13 जनवरी शोभायात्रा का भव्य आयोजन

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह (भापुसे के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन में ऑनलाइन सट्टा बैटिंग प्लेटफॉर्म पर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना तारबाहर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 147/23 धारा 420,34 भादवि धारा 07 जुआ एक्ट जिसमें फर्जी बैंक खाता खुलवाकर 50 करोड़ से अधिक रकम का ट्रांजेक्शन किया गया था।

उक्त अपराध की विवेचना क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि घटना में प्रयुक्त बैंक खातों का प्रयोग ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक, रेड्डी अन्ना में ऑनलाइन सट्टा खेलने के रकम लेन देन में किया गया है। फर्जी बैंक खाता खोलने के लिए सार्थक, एवम् क्षितिज स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले अपने जान पहचान वाले लोगों को शेयर ट्रेंडिंग का कारण बता कर फर्जी बैंक खाता खोलवाते थे। बैंक रकम ट्रांजेक्शन में प्रयोग होने वाले id पासवर्ड, UPID, कार्ड आदि मुहैया कराने का कार्य करते थे । बैंक खाता खोलने में यस बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI, HDFC, IDFC के कर्मचारियों की भूमिका पाई गई है। बैंक खाता में जो मोबाइल नंबर रजिस्टर है उक्त मोबाइल नंबर खाता धारक के नही हैं, छितिज के कहने पर फर्जी मोबाइल नंबर को खाता में रजिस्टर कर दिया गया है, जिससे ऑनलाइन बैंकिंग और UPI ट्रांजेक्शन में ऑनलाइन सट्टा खेलाने वालों को पैसा लेन-देन करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती थी। जहां पर मोबाइल सिम बेचे जाते हैं उन दुकानों में मोबाइल sim अपडेट करते समय एक बार की बजाए दोबारा फिंगरप्रिंट scanner कर लिया गया और दो बार फोटो खीचकर फर्जी सिम कार्ड चालू कर लिया गया उक्त सीम कार्ड को महंगे दामों पर ऑनलाइन वेटिंग सट्टा खिलाने वालों को बेचते थे बिलासपुर में ऐसे मोबाईल दूकान वालों की पहचान की गयी है एवं गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें :  ईरान के हमले से दहला दुबई एयरपोर्ट, सायरन बजते ही यात्रियों में मची भगदड़

 

जब्त संपत्ति

1. 10 लाख रूपये नगद

2. 30 नग मोबाईल फोन

3. 10 नग लैपटाप

4. 10 नग एटीएम

5. 12 करोड़ 30 लाख रूपये बैंक एकाउंट में सीज।

गिरफ्तार आरोपी

1. रजत जैन पिता अमरचंद जैन उम्र 27 वर्ष साकिन बैंगलोर

2. क्षितिज भारद्वाज पिता राकेश भारद्वाज उम्र 20 वर्ष साकिन सरकंडा बिलासपुर

ये भी पढ़ें :  Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding : शुरू हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां! इस जगह सात फेरे लेगा कपल

3. बॉबी जाघव पिता तोरन जाधव उम्र 28 वर्ष साकिन सिविल लाईन बिलासपुर

4. कार्तिक विश्वकर्मा पिता जगदीश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन सरकंडा बिलासपुर।

 

कार्यवाही में विशेष योगदान

नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, एसीसीयू बिलासपुर निरी0 धर्मेन्द्र वैष्णव, निरी0 मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर, उप निरी0 अजय वारे, एवं थाना स्टाफ।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *