मुझे लगता है ये हमला शानदार था, हमने ईरान को कई मौके दिए, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया: ट्रंप

वाशिंगटन
ईरान पर इजरायली हमले के बाद दुनिया पर एक और महायुद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ईरान पर हुए हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल खोलकर प्रशंसा की है। ट्रंप ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में ईरान पर इजरायल के हमले को "शानदार" करार दिया। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि "यह तो सिर्फ शुरुआत है, अभी बहुत कुछ बाकी है।" इससे पहले ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि ईरान में कई बड़े नेता बड़ी-बड़ी हांक रहे थे, लेकिन अब इस हमले ने उनके दावों की हवा निकाल दी है।

ये भी पढ़ें :  अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर' सिर्फ़ एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन

इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है ये हमला शानदार था। हमने ईरान को कई मौके दिए, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। नतीजा ये हुआ कि उन्हें ज़बरदस्त झटका लगा, जितना बड़ा झटका किसी को लग सकता है। ये तो बस शुरुआत है। आगे और भी बहुत कुछ होने वाला है।" रिपोर्टर ने ट्रंप के इस बयान को X पर पोस्ट किया है, जिसे लेकर बयान तेजी से वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें :  सिसक गया सलोनी गाँव, जब तेज रफ़्तार हाईवा ने दो छात्रों को कुचल डाला, CM ने घटना का लिया तत्काल संज्ञान, लिखा ये..

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर बड़ा हमला किया था, जिसमें ईरान के कई शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस पर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ट्रंप की इस तीखी प्रतिक्रिया से साफ है कि अमेरिका, खासकर ट्रंप प्रशासन, इजरायल के इस हमले को पूरी तरह से सही मान रहा है और आगे और बड़ी सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं कर रहा।

ये भी पढ़ें :  बॉडीगार्ड से प्रेम की चर्चा! जॉर्डन की प्रिंसेस क्यों जी रही हैं गांव में गुमनाम जिंदगी?

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment