Breaking
26 Nov 2026, Thu

सिसक गया सलोनी गाँव, जब तेज रफ़्तार हाईवा ने दो छात्रों को कुचल डाला, CM ने घटना का लिया तत्काल संज्ञान, लिखा ये..

न्यूज़ डेस्क, रायपुर

आज केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलोनी में रेत से भरी हाईवा ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को कुचल दिया। दोनों छात्रों की मौत हो गई। ड्राइवर हाईवा छोड़कर फरार हो गया। केरेगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेंद्र यादव 12 वर्ष पिता चोवा राम यादव और नीरज ध्रुव 12 वर्ष पिता आस कुमार रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। तभी रेत से भरी हाईवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। योगेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज ध्रुव की अस्पताल ले जाते समय रास्ते पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और चक्का जाम कर दिया। इधर जानकारी मिलते ही केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।लोगों का कहना है कि रेत से भरी हाईवा का कहर लगातार बना हुआ है। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर निकलते हैं।  बारिश खत्म होने के बाद अब हाईवा और बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें :  बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना

उत्खनन करते वाहनों का लगा अंबार
सलोनी सरपंच नरेश दीवान ने बताया कि दोनर क्षेत्र के खदान से रेत निकल रही है और बेलगाम हाईवा इधर से गुजरती है।रविवार सुबह एक हाईवा से दो बच्चों की मौत हो गई। जिस चक्काजाम का समर्थन करने आसपास के बहुत से गाँवों के ग्रामीण भी शामिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की माँग है कि उस रोड में तत्काल हाईवा परिवहन बंद हो और दुर्घटना में मृत बच्चों के परिजनों को तत्काल 50-50 लाख की मुआवज़ा राशि दी जाए।

ये भी पढ़ें :  CG में 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, 15 अधिकारियों का भी ट्रांसफर

 

मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त की संवेदना, दी सहायता

इस घटना से आहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स हैंडल में लिखा है-

*धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।*

*इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।*

*मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।*

*ॐ शांति!*

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *