Breaking
23 Nov 2026, Mon

 

 

राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 06 जुलाई, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दो दिन के दौरे पर चार राज्यों में जाएंगे। वे छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में करीब पचास हजार करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

कल पहले दिन प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के रायपुर में करीब 6400 करोड़ रुपये की लागत की राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजना सहित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे कल ही उत्‍तर प्रदेश में गोरखपुर से दो वंदे भारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें :  रीवा में बीजेपी नेता का अपहरण, अश्लील वीडियो बनाकर एक करोड़ की फिरौती का मामला

अगले दिन प्रधानमंत्री तेलंगाना में राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं सहित वारंगल में करीब 6100 करोड़ रुपये की ढांचागत विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। बाद में वे राजस्थान के बीकानेर में 24,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मोदी तीस बिस्तरों वाले एक नये कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *