Breaking
24 Nov 2026, Tue

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 05 जुलाई, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पहले युवाओं को प्रशिक्षण दें फिर रीपा से जोड़ें ताकि उद्यमशीलता बढ़े। उन्होंने कहा कि कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। जो उद्यम (एंटरप्राइज) आ रहे हैं, उनकी फिजिबिलिटी भी देखें ताकि पूरी तरह से सफलता उद्यमियों को मिल सकें।

रीपा में अनेकों तरह की गतिविधि हो रही है। बेकरी एवं खाद्य उत्पाद, मिलेट, परिधान, निर्माण आदि क्षेत्रों में अच्छा काम हो रहा है और उद्यमी आगे आ रहे है। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी उत्पादों आनलाइन आपूर्ति की व्यवस्था हो, सीमार्ट में इनकी उपलब्धता हो। अधिकारियों ने बताया कि अन्य शॉपिंग मॉल में भी इनकी उपलब्धता पर बात की गई है। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पादनकर्ता को बाज़ार से जोड़ना बेहद जरूरी है। इससे उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलता है। गोबर पेंट के निर्माण और बिक्री के संबंध में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय भवनों में रंगरोगन के लिए गोबर पेंट का उपयोग हो रहा है। निजी क्षेत्रों में भी इसकी बिक्री बढ़ाएं। बड़े निर्माण कार्यों जैसे हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट में इसे उपयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  Bastar Dashahara 2023 : ऐतिहासिक बस्तर दहशरा का आज से शुभारंभ, इस बार 107 दिन का होगा यह पर्व

 

रीपा की समीक्षा

-90 प्रतिशत रीपा में वाईफाई सुविधा उपलब्ध है।

– अधिकारियों ने बताया कि वाईफाई ज़ोन का बड़ा लाभ हुआ है।

– वाई-फाई की सुविधा होने से 12 रीपा केंद्रों में रेस्टोरेंट अच्छे से संचालित है। रीपा में डिजिटल कनेक्टिविटी अच्छी होने के कारण युवा भी लाभ उठा रहे हैं।

– मुख्यमंत्री ने पूर्व में जो निर्देश रीपा के संबंध में दिए, उसकी समीक्षा भी हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटली जुड़ने से इसका बड़ा लाभ सबको मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  Republic Day : राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर सलामी ली

– संभाग स्तरीय मिलेट कार्निवाल के लिए योजना तैयार हो रही है। गोबर पेंट के उपभोक्ताओं से भी फीडबैक लिए जा रहे हैं।

– रीपा के लिए तकनीकी सहायता हेतु सीएफटीआरआई में एक दल भ्रमण के लिए जाएगा। चूंकि ग्रामीण विकास मंत्रालय का संस्था से अनुबंध है, अतएव तकनीकी सहायता वहां से भी मिल सकेगी।

– तमनार के प्रभात पटनायक का उदाहरण मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। 18 लाख रुपये से प्रभात ने फेब्रिकेशन का काम रीपा में आरम्भ किया। इससे 4 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।

– आरंग का उदाहरण भी बताया गया कि कैसे हरेली को देखते हुए यहां पूजा किट तैयार की गई। इसमें गेड़ी निर्माण किया जा रहा है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

मितान योजना के अंतर्गत 1 लाख 03 हजार 315 डॉक्यूमेंट बनाए गए है। बच्चों का आधार बनाना सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेरे पोते का भी आधार ऐसे ही मितान के माध्यम से बना है। अभी के महीने में जाति और आय प्रमाणपत्र भी काफी बने हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए नगरीय निकायों में मितान योजना आरम्भ होने के बाद 3 दिनों में 2 हजार कॉल आये हैं। फोन के साथ ही एप्प के माध्यम से भी सेवा देना प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें :  शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

इसके साथ ही स्लम स्वास्थ्य योजना की विशेष रूप से समीक्षा की गई। धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के माध्यम से 132 करोड़ रुपये की बचत हितग्राहियों को हुई है। मेडिकल स्टोर का लोकेशन भी बेहतर कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले। एसएमएस आदि माध्यम से भी अधिकाधिक लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी अनाधिकृत विकास के नियमितीकरण अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गई।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *