Breaking
24 Nov 2026, Tue

राजधानी के टिकरापारा में चोरी-छिपे सालों से रह रहे बांग्लादेशी परिवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर

राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे सालों से रह रहे बांग्लादेशी परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फर्जी दस्तावेज के जरिए रह रहा बांग्लादेशी परिवार अंडा ठेका लगाकर जीवन यापन करता था.

जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना पुलिस ने बांग्लादेशी मोहम्मद दिलावर खान और उसकी पत्नी परवीन बेगम को बच्चों के साथ गिरफ्तार किया है. धर्मनगर इलाके में किराए का मकान लेकर रहा रहा बांग्लादेशी परिवार मूलत: मुख्तारपुर, थाना मुंशीगंज, बांग्लादेश के मूल निवासी है.

ये भी पढ़ें :  जूटमिल पुलिस ने रावण आटो दुकान में छापेमारी कर 310 पाउच गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

बांग्लादेशी परिवार का राजधानी रायपुर में मिलने से पहले ही उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा प्रदेश के प्रत्येक जिले में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान करने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के गठन की घोषणा कर चुके हैं, इसके साथ पुलिस को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *