Big Breaking: रायगढ़ ज़िले में बड़ा लैंडस्लाइड, अब तक 5 शव मिले, 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे

 

देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़/महाराष्ट्र, 20 जुलाई, 2023

महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में भयानक लैंडस्लाइड हुआ है। खबर है कि रायगढ़ जिले के खालापुर के इरसलवाडी गांव में बड़ा भूस्खलन हुआ। एनडीआरएफ की चार टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य चल रहा है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार भूस्खलन के मलबे में 100 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। लगभग 70 से 75 घर यहां हैं और इस भूस्खलन में करीब 30 से 35 घरों को नुकसान हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 10 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं हालात की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें :  Ram Mandir Inaugration : 22 जनवरी अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

 

जेसीबी पहुंचना मुश्किल, सीएम ने दिए हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू के आदेश

एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ जिले के खालापुर के इरशालवाड़ी में भूस्खलन की सूचना मिली है। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की 2 टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और तलाश एवं बचाव शुरू कर दिया है। ऑपरेशन में शामिल होने के लिए 2 और टीमें मुंबई से रवाना हो गई हैं। घटना के बाद रायगढ़ पुलिस ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। बताया जा रहा है कि सीएम शिंदे ने हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू के आदेश दिए हैं। घटनास्थल पर रास्ते बहुत सकरे हैं और कच्चे हैं, इसलिए अब तक जेसीबी भी नहीं पहुंच पाई है।

ये भी पढ़ें :  दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर भारत का दो टूक: फैसला चीन नहीं, तिब्बती करेंगे

 

अब तक 5 शव मिले, बचाव कार्य में अग्निशमन अधिकारी की मौत

वहीं अभी तक मलबे में फंसे 34 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसके अलावा 5 शवों को भी बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि मोरबे बांध के पास इरसल किले का एक हिस्सा कल रात ढह गया। इस स्थान पर रात में बचाव कार्य करते समय नवी मुंबई अग्निशमन सेवा के सहायक केन्द्रीय अधिकारी शिवराम धुमाने की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  सूडान में भीषण लैंडस्लाइड, पूरा गांव मिटा… 1000 की मौत, सिर्फ 1 बचा

 

मदद के लिए आगे आए नगर निगम

रायगढ़ के जिलाधिकारी कार्यालय ने बताया कि पनवेल नगर निगम की तरफ से 100 सफाई कामगार, 100 कंबल, पानी की बोतलें, टॉर्च और फ्लड लैंप भेजे गए हैं। इसके अलावा खोपोली से 1500 बिस्कुट पैक, 1800 पानी की बोतलें, 50 कंबल, 35 टॉर्च, 25 अधिकारी और कर्मचारी, फर्स्ट-एड किट, दस्ताने और पट्टियां भेजी गईं हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment