Breaking
20 Nov 2026, Fri

 

राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 20 जुलाई, 2023

पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में हुई घटना को शर्मसार करने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा, ‘मेरा मन पीड़ा और क्रोध से भरा है। जो दोषी है, वो बख्शा नहीं जाएंगे। सारे राज्य अपने यहां कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करे ताकि महिलाओं की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान ले लिया है। उन्होंने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। 27 जुलाई को अगली सुनवाई तय हुई है।

ये भी पढ़ें :  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भारतीय कॉर्पोरेट्स से आग्रह, विशेष शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण में करे निवेश

उधर, मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दरिंदगी करते हुए वायरल हुए वीडियो के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। पुलिस ने उसे आज सुबह थॉउबल जिसे से गिरफ्तार किया है। हेरादास की उम्र 32 साल है। पुलिस ने उसकी पहचान वायरल हुए वीडियो से की है, जिसमें वह हरी टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें :  ‘शिव का भक्त हूं, जहर पी जाता हूं’: PM मोदी का ‘मां की गाली’ पर फिर बयान

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, हेरादास ही इस मामले में मुख्य आरोपी है। हालांकि इस वीडियो में कई और लोग दिख रहे हैं। उन्हें अभी तक अरेस्ट नहीं किया गया है।

इस खौफनाक वीडियो ने सभी को हिलाकर रख दिया है। दिन में 2 महिलाओं को सरेआम नंगा घुमाया जा रहा है। महिलाओं के साथ पुरुषों की भीड़ भी चलती नजर आ रही है। भीड़ में चल रहे गुंडे लड़की को थप्पड़ मार रहे हैं। उसके प्राइवेट पार्ट्स को जबरदस्ती छू रहे हैं। कुकी संगठन आईएलटीएफ का कहना है कि ये दोनों पीड़ित कुकी समुदाय सी थी। संगठन ने यह भी दावा किया कि मैतेई समुदाय की भीड़ ने महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर दिया और फिर उन्हें धान के खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

ये भी पढ़ें :  सिंधु नदी पर भारत का बड़ा दांव, लद्दाख में बना रॉक चेक डैम; पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में 3 मई को पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद झड़पें शुरू हुईं। तब से अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *