Breaking
19 Nov 2026, Thu

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 20 जुलाई, 2023

रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में कर्मचारियों के लिए की गई दर्जनभर घोषणाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जितनी भी घोषणाएं हुई है, उससे कोई कर्मचारी खुश नहीं है। जो पैसा बढ़ाया गया है, वह तो पांच साल में बढ़ना ही था, इसी तरह पटवारियों का पहले से तय था , जब आंदोलन खत्म हुआ था, उसी दौरान पटवारियों से चर्चा हो गई थी।

ये भी पढ़ें :  टिकट मिलेगा या नहीं मामला संशय में है, फिर भी जनसंपर्क में जुटे नेता

 

साव ने कहा कि महंगाई भत्ता (डीए) की कोई घोषणा नहीं होती है, वह तो रूटीन आदेश है, जो आज नहीं तो कल मिलना ही था। कांग्रेस सरकार को यह समझ ही नहीं आया है कि संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है, उनकी मांगें इस छोटी सी घोषणा से पूरी नहीं होगी। इस सरकार ने जनघोषणा पत्र में अधिकारी-कर्मचारियों से वादा किया था, वह पूरा नहीं हुआ है, आगे भी कर्मचारियों को कांग्रेस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *