Breaking
22 Nov 2026, Sun

युद्ध में फंसे ईरान से भारत लौटे 290 भारतीय, परिवार को देखकर नम हुईं आंखें, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद…

नई दिल्ली

ईरान में फंसे भारतीय लोगों की एक और खेप दिल्ली आई है। इस बार विमान से 290 भारतीय नागरिक लाए गए हैं। इसमें स्टूडेंट्स, तीर्थयात्री और अन्य लोग शामिल हैं। भारत आकर सभी ने खुशी का इजहार किया। लोगों ने कहा कि उनकी वापसी के लिए सरकार ने जो इंतजाम किया और वहां से निकालने में जिस तरह से उनकी मदद की इससे वे बहुत खुश हैं और सरकार को धन्यवाद देते हैं। बता दें कि ईरान के मशहद से 290 भारतीय विद्यार्थियों को लेकर एक विमान शुक्रवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत अब तक 517 भारतीय नागरिक स्वदेश लाए जा चुके हैं।
1,000 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटेंगे

ये भी पढ़ें :  MCG में हारी टीम इंडिया, सारे दिग्गज फेल... यशस्वी की कोशिश भी खराब अंपायरिंग की चढ़ी भेंट

विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। भारत सरकार ने इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के मद्देनजर पश्चिमी देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। रात में दो और उड़ानें आने वाली हैं, जिनमें से एक तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से देर रात तीन बजे के आसपास आएगी। इन विमानों में सवार होकर लगभग 1,000 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटेंगे।
ईरान ने भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोला

ये भी पढ़ें :  तारिक रहमान चाहते हैं भारत के साथ रिश्तों में सुधार, बांग्लादेश के इंटेलिजेंस चीफ को दिल्ली भेजा

जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने एक बयान में कहा, 'भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और सभी संबंधित अधिकारियों को उनके समय पर हस्तक्षेप व समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद। उन परिवारों के लिए यह बड़ी राहत है, जो बेसब्री से अपने बच्चों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।' ईरान ने भारत के निकासी प्रयासों को सुविधाजनक बनाने के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है। विद्यार्थियों को पहले तेहरान से मशहद ले जाया गया और ईरानी एयरलाइन द्वारा संचालित उड़ानों का समन्वय भारतीय अधिकारियों ने किया था।
एयरपोर्ट से बाहर आते ही लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

ये भी पढ़ें :  टोल पार करते ही मोबाइल पर आएगा SMS, लापरवाही पर लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना

इसके अलावा, शनिवार सुबह एक और फ्लाइट ईरान से भारतीयों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। जैसे ही यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकले, उन्होंने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए और राहत की सांस ली। कई लोगों ने सरकार और अधिकारियों का धन्यवाद किया। एयरपोर्ट पर चिकित्सा जांच और जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। ईरान में लगभग 10,000 भारतीय हैं, जिनमें 1,500-2,000 छात्र और 6,000 ऐसे लोग हैं जो वहां रहते और काम करते हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *