#MyFirstVoteForBhupeshKaka :  सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा…. प्रदेश में अगले साल कराया जाएगा छात्रसंघ चुनाव

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 जुलाई, 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बुधवार को एनएसयूआई के “बात हे स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अगले साल से छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा की। बता दें, साल 2017 के बाद से छात्रसंघ के चुनाव नहीं हुए हैं। अब सीएम की घोषणा के साथ अगले साल से चुनाव कराए जाएंगे।

बता दें कि, कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए वोटर्स के सवाल पर जवाब देते हुए बताया कि, अगले साल से प्रदेश में छात्रसंघ के चुनाव आयोजित होंगे। सीएम की घोषणा के बाद छात्रसंघ के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। ऐसा इसलिए, क्योंकि पिछले कुछ सालों से कॉलेजों में प्रतिनिधियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता रहा हैं, जबकि इससे पहले चुनावी प्रक्रिया से अध्यक्ष, सचिवों का निर्वाचन होता था।

ये भी पढ़ें :  वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर राज्यभर में द्वितीय चरण के कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी तक

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जताया आभार:

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि, छात्रसंघ चुनाव की मांग हम लंबे समय कर रहे थे, मुख्यमंत्री आज ये मांग पूरी कर दी है। छात्रों को, युवाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर मिलेगा, नए नेता तैयार होंगे, छात्रों में उत्साह का माहौल है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Budget 2023 Live Update : बेटियों के लिए भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई CM कन्यादान राशि, निराश्रितों को अब 500 रुपए मासिक पेंशन

भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को किया संबोधित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “इस अभियान के तहत NSUI प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पहली बार के मतदाताओं तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि, युवाओं को महापुरुषों की जीवनी पढ़नी चाहिए। युवाओं को शिक्षा पर केंद्रित रहना चाहिए, महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए। युवाओं को राजनीति में प्रवेश करना चाहिए, चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए।”

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment