Breaking
15 Nov 2026, Sun

राज्य वन सेवा में बड़ा फेरबदल, 23 अधिकारियों के तबादले, 20 बने प्रभारी DFO

लखनऊ
प्रदेश सरकार ने राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें से 20 अधिकारियों को प्रभारी डीएफओ बनाया गया है। यह सभी सहायक वन संरक्षक अधिकारी हैं। संजय कुमार मल्ल प्रभारी डीएफओ मैनपुरी, राजीव कुमार प्रभारी डीएफओ फर्रूखाबाद, संजीव कुमार प्रभारी डीएफओ कासगंज व प्रदीप कुमार वर्मा प्रभारी डीएफओ बदायूं बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन और कन्या-भोज की सनातन परंपरा का किया पालन

अमित सिंह प्रभारी डीएफओ सुलतानपुर, उमेश तिवारी प्रभारी डीएफओ अंबेडकरनगर, दिलीप कुमार तिवारी प्रभारी डीएफओ ओबरा, भानेन्द्र सिंह प्रभारी डीएफओ फिरोजाबाद, हरिकेश नारायण यादव प्रभारी डीएफओ संतकबीरनगर, प्रोमिला प्रभारी डीएफओ जौनपुर, प्रीति यादव प्रभारी डीएफओ संभल, अर्शी मलिक प्रभारी डीएफओ हापुड़, शिरीन प्रभारी डीएफओ बस्ती, राकेश चन्द्र यादव प्रभारी डीएफओ हाथरस, कमल कुमार प्रभारी डीएफओ रेनुकूट सोनभद्र व विनोद कुमार को प्रभारी डीएफओ शाहजहांपुर बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :  प्रयागराज महाकुंभ में तैनात होगा 'भीष्म क्यूब'अस्पताल?

चन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी डीएफओ औरैया व राकेश कुमार प्रभारी डीएफओ मीरजापुर बनाए गए हैं। इन दोनों के तबादला आदेश एक जुलाई से प्रभावी होगा। विनीता सिंह प्रभारी डीएफओ अमरोहा व हरेन्द्र सिंह प्रभारी डीएफओ बुलंदशहर बनाए गए हैं। इन दोनों के आदेश एक अगस्त से प्रभावी होंगे। इसी प्रकार अतुल कान्त शुक्ला पीसीएफ कार्यालय, ताफीक अहमद को वन निगम व आशुतोष पांडेय वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर में तैनाती मिली है।  

ये भी पढ़ें :  पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *