Breaking
20 Nov 2026, Fri

उत्तर प्रदेश में एक निजी बस ट्रक से टकराई तीन की मौत

फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सवारियां लेकर जालौन जा रही निजी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा आज टकराई। इस हादसे में बस में तीन की मौत हो गई।

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि एक डबल डेकर बस जो कि दिल्ली से उरई जा रही थी, आगे चल रहे मार्बल से भरे ट्रक से अचानक टकरा गई। मौके पर तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल है। जिन्हें सैफई के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों में से एक की पहचान हो गई है। वह उरई का रहने वाला है। वहीं अन्य की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बस को किनारे लगवा दिया गया है। जिससे यातायात व्यवस्था सुगमता से चलती रहे।

ये भी पढ़ें :  अगली पैदाइश में भी सपा सरकार नहीं बनेगी’... अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- ‘जमीन पर निकलकर देखो PDA की हकीकत’

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को दिल्ली से सवारियों को लेकर जालौन जा रही एक निजी बस जब नगला खंगर क्षेत्र के समीप पहुंची। तभी अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई। जिससे बस का आगे और बाएं तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हादसा हो गया। इस दौरान चीख पुकार मच गई। मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों को पहचान शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें :  कृषि क्षेत्र को नया आयाम दे रही योगी सरकार

घटनास्थल पर यूपीडा गश्ती दल, डायल 112, थाना नगला खंगर पुलिस और सेफ्टी टीम मौजूद रही। राहत कार्य के दौरान बाकी यात्रियों को दूसरी बसों में स्थानांतरित कर दिया गया। क्षतिग्रस्त बस को हटाया गया और यातायात सामान्य कर दिया गया। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 68 एलएचएस पर हुआ। घायलों को एसएसडी और एटलस एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें :  आसमान के नहीं, जमीन के सितारों को सलाम: अमिताभ बच्चन ने शेयर किया यूपी पुलिस का ‘खाकी का सितारा’

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *