Breaking
12 Nov 2026, Thu

ग्वालियर जिले के तत्कालीन तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान ने कोर्ट में सरेंडर किया

 ग्वालियर 

 एमपी का एक बड़ा अफसर करीब 6 माह बाद सामने आया। उस पर एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था जिससे बाद वह फरार हो गया। महिला ने उसकी पोल खोलते हुए बताया कि अधिकारी के कई महिलाओं से शारीरिक संबंध हैं। प्रशासन ने उसे निलंबित कर दिया और पुलिस ने उसपर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। आखिरकार अफसर को सरेंडर करना पड़ा। प्रदेश के ग्वालियर जिले के तत्कालीन तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान ने कोर्ट में सरेंडर किया। रेप के आरोपी तहसीलदार चौहान पर खुद को उसकी चौथी पत्नी बताने वाली महिला ने FIR दर्ज कराई थी। 

ये भी पढ़ें :  जनजाति संस्कृति एवं कला को संरक्षित रखने कलाकारों का योगदान महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

 ग्वालियर में बतौर तहसीलदार पदस्थ रहा शत्रुघ्न सिंह चौहान 15 जनवरी को तब फरार हो गया था जब ग्वालियर के महिला थाने में उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि इससे पहले भी आरोपी के कई युवतियों से संबंध रहे हैं।

मामला प्रकाश में आने और पुलिस केस दर्ज होने के बाद आरोपी तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान को मार्च 2025 में निलंबित कर दिया गया। इससे पहले केस दर्ज होने की भनक लगते ही वह भाग गया था। तहसीलदार के फरार हो जाने पर पुलिस ने उसपर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़ें :  तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को अब सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा, गिरफ्तारी का संकट

बचने के तमाम रास्ते बंद हो जाने के बाद आरोपी शत्रुघ्न सिंह चौहान ने आखिरकार सरेंडर कर दिया है। रेप का आरोपी जिला न्यायालय पहुंचा और खुद को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। अब अग्रिम कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

ग्वालियर जिला न्यायालय के कमरा नंबर 216 में पहुंचा
तत्कालीन तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह पर महिला ने शादी का झांसा देकर कई साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला थाने में 15 जनवरी को एफआइआर दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी फरार हो गया था। फरारी के दौरान जमानत याचिकाएं लगाईं थीं, लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। आखिरकार आरोपी शत्रुघ्नसिंह चौहान ग्वालियर जिला न्यायालय के कमरा नंबर 216 में पहुंचा। यहां लगने वाली अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

ये भी पढ़ें :  उज्जैन में CM डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी सड़क चौड़ीकरण की जद में, घर पर लगा लाल निशान

महिला का आरोप है कि शत्रुघ्न सिंह ने उसे पत्नी की तरह रखा लेकिन शादी नहीं की। उसे बताए बिना दूसरी शादी की। शत्रुघ्न सिंह उसे और उसके बेटे को भी मारना चाहता था। महिला ने भी शत्रुघ्न सिंह को गिरफ्तार करने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। आरोपी पूर्व अधिकारी पर इसके अलावा भी कई मामले दर्ज हैं।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *