Breaking
11 Nov 2026, Wed

Gadar 2 : गदर ने मचाया ‘गदर’, स्वतंत्रता दिवस पर की ताबड़तोड़ कमाई, 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

 

 

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, मुंबई, 17 अगस्त, 2023

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने स्वतंत्रता दिवस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग डे से भी ज्यादा बिजनेस 15 अगस्त को किया।

अपने दमदार अंदाज के लिए फेमस अभिनेता सनी देओल ने एक बार फिर से दर्शकों का मन जीत लिया है। ‘गदर 2’ को दर्शकों से जबरदस्‍त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ढेर सारा एक्शन और मसालेदार ड्रामा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। यह फिल्‍म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म सनी देयोल की 2001 में आई हिट फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। सनी ने फिल्म में तारा सिंह का अपना यादगार किरदार निभाया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें :  म्यांमार में अराकान आर्मी विद्रोही गुट ने सत्ताधारी जुंटा सेना पर पड़ रही भारी, भारत की टेंशन बढ़ी

‘गदर 2’ में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत ने भूमिका निभाई है। फिल्‍म रिलीज के केवल चार दिनों के भीतर ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई, जो गदर फ्रेंचाइजी की अपार लोकप्रियता का प्रमाण है।

निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘गदर 2’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और भारतीय सिनेमा में एक नया मानदंड स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर फिल्म ने पिछले दो दशकों में सबसे ज्यादा कमाई की।

विज्ञप्ति में बताया गया कि कल कुल 55.40 करोड़ रुपये की आश्चर्यजनक कमाई हुई, जिससे पांच दिन में इस फिल्म की कुल कमाई 228.98 करोड़ रुपये हो गयी।

लोग टिकट लेने के लिए सिनेमाघरों में कतार में लगे हैं लेकिन ज्यादातर शो बुक हो चुके हैं। इसका क्रेज इतना ज्‍यादा है कि लोग ब्लैक में टिकट बुक करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें :  सिंधु जल संधि सस्पेंड होने के बाद पाकिस्तान पर संकट के बादल ,बाढ़ या सूखा दोनों से हाहाकार मचना तय

एक 60 वर्षीय व्यक्ति को 80 और 90 के दशक की तरह चांदनी चौक के एक सिनेमाघर के बाहर टिकट बेचते देखा गया। उसके साथ कुछ अन्य युवा लड़के भी थे।

जब न्यूज एजेंसी ने जानने के लिए उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर जवाब दिया, उन्‍होंने कहा, “गदर ने पुराने दिन याद दिला दिए। एक समय था जब फिल्मों को जनता से शानदार प्रतिक्रिया मिलती थी और हम लोगों को इससे काम (टिकट ब्लैक) मिलता था।”

उन्‍होंने कहा,” बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में इतना कमाल दिखाने में नाकाम रहीं। ओटीटी अब इसके बराबर हो गया है। ओटीटी के पास भी अब उतना ही मनोरंजन का साधन है। लेकिन गदर वह फिल्म है जिसे लोग छोटे पर्दे पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में देखना पसंद करते हैं। मैंने हर फिल्‍म का आज तक पहला शो देखा है, लेकिन गदर ने गदर मचा दिया।”

ये भी पढ़ें :  जैकी चैन की कलाई पर दिखी 9.57 करोड़ की घड़ी, मोटाई सिर्फ 1.75mm

‘गदर 2: द कथा कंटीन्यूज’ को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया है। यह एक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है। यह 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है।

हर कोई फिल्म को पसंद कर रहा है और दर्शक अपने तारा सिंह को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। ‘गदर 2’ की टीम ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस मीट आयोजित कर फिल्म की सफलता का जश्न भी मनाया।

हालांकि पिछले शुक्रवार रिलीज हुई अन्य फिल्में ‘ओएमजी2’ और ‘जेलर’ को भी जनता से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह भारतीय सिनेमा के लिए अच्छा संकेत है।

जी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में अमीषा पटेल फिर से सकीना के किरदार में हैं और उत्कर्ष शर्मा ने तारा सिंह और सकीना के बेटे चरणजीत का किरदार निभाया है।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *