Breaking
25 Nov 2026, Wed

Balrampur : जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है रामचौरा पहाड़ी… जहां भगवान राम के बाण से धरती में निकलता है गर्म पानी, ऊंची चोटी पर मौजूद मंदिर को लेकर आज भी है कई मान्यताएं

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 17 अगस्त, 2023

बलरामपुर जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामचौरा एक मनोरम स्थान है। दुर्गम रास्तों से होकर पहाड़ी की चोटी पर श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां ऊंची चोटी से अलग ही नजारा देखने को मिलता है।

रामचौरा पहाड़ी तातापानी से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त के मौके पर पहाड़ी पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है और भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। इस दिन यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें :  ग्रीन आर्मी ने किया अयोध्या नगरी में वृक्षारोपण, पौधों की सुरक्षा व्यवस्था एवं देख रेख हेतू स्थानीय निवासीयों को सौंपी गई जिम्मेदारी

चट्टानों के बीच से होकर चढ़ते हैं पहाड़ी पर

रामचौरा पहाड़ी पर चढ़ने के लिए सिर्फ पगडंडियों का रास्ता है जहां चट्टानों के बीच से होकर पहाड़ी पर पहुंचा जा सकता है जिसके कारण यहां दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है।

कुंड में धोए जाते थे राम और माता सीता के कपड़े

यह स्थान घने जंगलों से घिरा हुआ है चारों तरफ जंगल और पहाड़ मौजूद है। यहां पहाड़ी के बीच में एक कुंड भी मौजूद है ऐसी मान्यता है कि इसी कुंड में भगवान राम और माता सीता के कपड़े धोए जाते थे।

ये भी पढ़ें :  Bangladesh Hindu Family Murder: रंगपुर में एक ही हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, छत-सीढ़ियों-बेड के नीचे मिले शव

रामचौरा पहाड़ी की पौराणिक मान्यताएं

रामचौरा पहाड़ी की पौराणिक मान्यताएं हैं कि त्रेता युग में भगवान श्री राम अपने चौदह वर्षों के वनवास काल के दौरान माता सीता और लक्ष्मण के साथ रामचौरा पहाड़ी पर आए थे यहां से भगवान राम ने अपने धनुष से बाण चलाया वह बाण तातापानी में जाकर गिरा जिससे धरती में छेद हो गया और चमत्कारिक रूप से धरती से गर्म पानी निकलने लगा। आज भी तातापानी में धरती से अनवरत गर्म पानी निकल रहा है। रामचौरा पहाड़ी को राम वन गमन पथ से जोड़ने की मांग किए जाने पर इस स्थान का सर्वे भी किया जा चुका है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *