सावन का महीना शुरू होने वाला है. इससे पहले मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी के तहत प्रयागराज के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में अब ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. अब कोई भी श्रद्धालु बिना पारंपरिक परिधान के मंदिर में पूजा-अर्चना नहीं कर सकेगा. इतना ही नहीं पान, गुटखा, तंबाकू खाने वाले पुजारी भी मंदिर में पूजा नहीं करा सकेंगे.
मंदिर समिति के अनुसार पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता महिलाओं के लिए साड़ी या सलवार सूट निर्धारित किया गया है. विशेषकर रुद्राभिषेक के लिए ये परिधान होना अनिवार्य होगा. बिना इन कपड़ों के पूजा करने की अनुमति नहीं होगी. यहां तक कि जिन श्रद्धालुओं के पास ये कपड़े ना हों उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. मंदिर प्रशासन की ओर से कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे.
इस व्यवस्था के पीछे एकमात्र उद्देश्य है मंदिरों की मर्यादा बनाए रखना. मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय श्रद्धा, गरिमा और धार्मिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है. मंदिर में कई बार श्रद्धालु आधुनिक या अनुचित परिधान में आ जाते हैं, जिससे पूजा स्थल की पवित्रता प्रभावित होती है.
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com