मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले गुण्डरदेही विकासखण्ड के अर्जुंदा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के जीर्णाेद्धार कार्य का लोकार्पण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि शासकीय आदर्श भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा में 2021 से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित होने के पश्चात् एक आदर्श विद्यालय के अनुरूप एक बेहतरीन, आकर्षक एवं सुंदर शाला भवन के निर्माण के साथ-साथ विद्यालय में लैब में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ-साथ विद्यालय में वाई-फाई की सुविधा, स्मार्ट बोर्ड, कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालयों में समुचित एवं सामयिक आवश्यकता के अनुरूप पाठ्य-पुस्तकों एवं सामग्रियों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय आदर्श भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा का लोकार्पण प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. पट्टाभि सीतारमैया के द्वारा सन् 1952 में किया गया है। इस तरह से इस विद्यालय के साथ अपना एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण इतिहास भी जुड़ा हुआ है।
बालोद जिला प्रशासन द्वारा एक उत्कृष्ट एवं आदर्श विद्यालय के गरिमा के अनुरूप विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं एवं जरूरी मानव संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ सुंदर, आकर्षक एवं बेहतरीन शाला भवन व परिसर का निर्माण किया गया है। इस उत्कृष्ट आत्मानंद विद्यालय के दोनों ओर विशाल खेल मैदान का निर्माण किया गया है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com