Breaking
14 Nov 2026, Sat

Samsung S26 Ultra कैमरा और परफॉर्मेंस अपग्रेड सुनकर दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे

नई दिल्ली

Samsung जल्द कुछ दिनों में अपने फोल्ड डिवाइसेज से पर्दा उठाने वाला है। उससे पहले S26 अल्ट्रा की कुछ ऐसी डिटेल्स सामने आने लगी हैं कि सुनकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। एक भरोसेमंद टिप्सटर की ओर से इस फोन को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि S26 अल्ट्रा में कुछ बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और इसमें कंपनी फोन को पतला रखने समेत बेहतर हीट मैनेजमेंट पर ध्यान देगी। चलिए टिप्सटर की ओर से सामने आई डिटेल्स के बारे में गहराई से बात करते हैं।

S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन
X पर आई PandaFlashPro की रिपोर्ट के अनुसार S26 Ultra में पुराने S25 Ultra जैसी ही 6.9 इंच की डिस्पले होगी। हालांकि इसके बेजल्स पिछले फोन से पहले होंगे। वहीं बीच में खबरें आईं थी कि सैमसंग अपने S Pen से डिजिटाइजर को हटा सकता है लेकिन टेस्टिंग में अच्छे परणाम न मिलने की वजह से सैमसंग ने S Pen से डिजिटाइजर हटाने का फैसला कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा डिजाइन के मामले में फोन S25 Ultra जैसा ही दिखेगा। बताया जा रहा है कि सैमसंग S26 Ultra से सैंमसंग कैमरा रिंग हटा सकता है। S25 Ultra में भी यह रिंग्स काफी विवादस्पद रहे थे। कुछ यूट्यूबर्स ने उन लेंस को फोन से हटा कर भी दिखाया था। ऐसे में अगले मॉडल में कैमरा कैसा दिखेगा इसे लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ेगी। सैमसंग अपने अगले मॉडल के लिए भी IP68 रेटिंग दे सकता है।

ये भी पढ़ें :  iPhone 18 Pro की कीमत में बड़ा इजाफा, 1.50 लाख पार जा सकता दाम

फ्रंट कैमरा में हो सकता है सुधार
Galaxy S26 Ultra में कैमरे और परफॉर्मेंस को लेकर जबरदस्त अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। सबसे पहले बात कैमरे की तो इस फोन में 200MP का ISOCELL HP2 मेन कैमरा होगा, जिसे नया लेंस मिलेगा। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा, जो 5x ऑप्टिकल जूम देगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें 3x जूम वाला टेलीफोटो कैमरा भी अपग्रेड हो रहा है। पहले यह 10MP था, अब यह 12MP हो सकता है। साथ ही एक नया लेजर ऑटोफोकस सेंसर भी आ सकता है, जिससे फोटो जल्दी और बेहतर फोकस होंगी। बेहतर फोटो प्रोसेसिंग के लिए इसमें अगली जेनरेशन का ProVisual Engine होगा। सेल्फी कैमरे की बात करें तो वह भी नया होगा, हालांकि उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। फोन में नया Snapdragon 8 Elite Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा, जो TSMC का 3nm चिप होगा। इसे खास Galaxy वर्जन में ओवरक्लॉक किया जा सकता है। परफॉर्मेंस और बैटरी के लिए इसमें 1.2 गुना बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम होगा, जिससे गर्मी कम होगी और फोन लंबे समय तक स्मूद चलेगा।

ये भी पढ़ें :  ‘धुरंधर’ की चर्चा के बीच सामने आया असली उजैर बलोच का वीडियो, कराची के डॉन ने खुद गिनाए कत्ल

सभी को मिलेगी 16GB RAM
Galaxy S26 Ultra में इस बार सभी वेरिएंट्स में 16GB की दमदार रैम दी जाएगी। चाहें आप 256GB, 512GB या 1TB स्टोरेज वाला मॉडल लें। यानी अब रैम के मामले में कोई समझौता नहीं होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *