Breaking
15 Nov 2026, Sun

इंग्लैंड के लड़खड़ाने के बाद 100 रन पूरे, आकाश के जाल में फंसे ब्रूक, क्रीज पर बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ

बर्मिंघम 
भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मुकाबले का पांचवां और आखिरी दिन है। इंग्लैंड के सामने 608 रन का अंसभव सा लक्ष्य है। फिलहाल, इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स (10)* और जेमी स्मिथ (9)* बल्लेबाजी कर रहे हैं। ओली पोप (25) रविवार को अपनी पारी में कोई रन ही जोड़ सके। वहीं, हैरी ब्रूक (23) ने अपनी पारी में सिर्फ 8 रन जोड़े। भारत की बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत पर नजर है। टीम इंडिया ने यहां आज तक कोई टेस्ट नहीं जीता है। रविवार को भारत को जीत के लिए सात विकेट की जरूरत है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कभी 418 रनों से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं हुआ है। ऐसे में इंग्लैंड टीम मैच ड्रॉ कराने की रणनीति भी आजमा सकती है।

ये भी पढ़ें :  जसप्रीत बुमराह को लेकर टीम इंडिया का बड़ा प्लान, सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर करेंगे फोकस

हालांकि, भारतीय गेंदबाजों के सामने मुकाबला ड्रॉ करना आसान नहीं होगा। चौथे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 72 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। जैक क्रॉली का खाता नहीं खुला। बेन डकेट ने 25 और जो रूट ने 6 रन बनाए। इससे पहले, भारत ने कप्तान शुभमन गिल (161) के शानदार शतक के बाद दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर घोषित की। भारत के 587 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमटी थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त मिली थी।

ये भी पढ़ें :  Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में महामुकाबले का रास्ता साफ, 28 सितंबर से टीम इंडिया का क्वार्टर फाइनल अभियान

इंग्लैंड टीम के 100 रन पूरे
इंग्लैंड ने लड़खड़ाने के बाद 100 रन पूरे कर लिए हैं। मेजबान टीम ने 25वें ओवर में यह आंकड़ा छुआ। कप्तान बेन स्टोक्स 10 और विकेटकीपर जेमी स्मिथ 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

आकाश के जाल में फंसे ब्रूक
इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। आकाशदीप ने 22वें ओवर में पहली पारी के 'शतकवीर' हैरी ब्रूक को अपने जाल में फंसाया। वह 31 गेंदो में 23 रन बनाने के बाद एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने तीन चौके लगाए।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *