Aditya-L1 Mission : पीएसएलवी-सी57 ने आदित्य-एल1 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया, पीएम मोदी ने दी बधाई

 

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 02 सितंबर, 2023

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने शनिवार को अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’ को प्रक्षेपित किया। प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रॉकेट पीएसएलवी-सी57 से किया गया। पीएसएलवी-सी57 द्वारा आदित्य-एल1 का प्रक्षेपण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। पीएसएलवी ने सैटेलाइट को ठीक उसकी इच्छित कक्षा में स्थापित कर दिया है। और अब भारत की पहली सौर वेधशाला ने सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन (एल1) बिंदु के गंतव्य के लिए अपनी यात्रा शुरू कर दी है। इसरो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले को दी 173 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगातें

पीएम मोदी ने बधाई

आदित्य-एल1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। इसरो को भी भारत के पहले सौर मिशन आदित्य -एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment