Breaking
26 Nov 2026, Thu

सीएससी द्वारा 8 सितम्बर को डिजिटल मड़ई का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीसी सखियों और बैंकर्स का किया जाएगा सम्मान

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 07 सितंबर, 2023

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत डिजिटल फाइनेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीसी सखियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य के ग्रामीण इलाकों में वित्तीय सेवाएं प्रदान करने, सर्वाधिक आय अर्जित करने एवं वित्तीय लेन-देन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 बीसी सखियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  रायगढ़ में दुर्गा पूजा के आयोजन कार्यक्रम के दौरान मोबाइल ब्लास्ट, नाबालिग अस्पताल में भर्ती

स्वसहायता समूहों में डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने बैंकों द्वारा शुरू की गई दोहरी प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को भी सम्मानित किया जाएगा। दोहरी प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में स्वसहायता समूह अपने गांव में ही रहकर बीसी सखी के केंद्र से अपने समूह के खाते का संचालन कर सकते हैं जिससे समूह की महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलता है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर में राज्य स्तरीय वार्षिक कार्यशाला शुरू, औद्योगिक सर्वेक्षण का दो दिन दिया जाएगा प्रशिक्षण

डिजिटल फाइनेंस के लिए तकनीकी सहायता एजेंसी सीएससी ई-गर्वनेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित डिजिटल मड़ई में चयनित बीसी सखियों और बैंकर्स को सम्मानित किया जाएगा। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में 8 सितम्बर को सवेरे 11 बजे से इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़ें :  CG सीएम विष्णु देव साय ने श्रम विभाग के तहत चेक सौंपे, 12 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों के मिले चेक

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. मुख्य अतिथि तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक पद्मिनी भोई साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगी। सीएससी के छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा प्रमुख श्री मदन मोहन राउत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *