नगर की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने आज डौंडी में दुकानें बंद रखी है. 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डौंडी व्यपारी संघ नगर पंचायत के सामने धरने पर बैठा है. नगर के व्यापारी डौंडी नगर पंचायत सीएमओ एसके देवांगन और इंजीनियर दीप्ति कुर्रे को निलंबित करने समेत अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग कर रहे हैं.
यह प्रदर्शन व्यपारी संघ के अध्यक्ष तिलक दुबे के नेतृत्व में हो रहा है. प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचकर डौंडी नगर के व्यापारियों से बातचीत कर रहे. व्यापारियों का कहना है कि बात नहीं बनेगी तो भानुप्रतापपुर-राजनांदगांव-बालोद मार्ग पर चक्काजाम करेंगे.
ये हैं मुख्य मांगें
1. नगर पंचायत काम्प्लेक्स के दुकानों की छत से पानी टपकने की समस्या से निजाद दिलाया जाए.
2. नगर पंचायत काम्प्लेक्स क्षेत्र अंतर्गत महिला प्रसाधन की सुविधा हो.
3. नव जागरण चौक से सब्जी मंडी तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाए.
4. नगर के नालियों एवं बाजार क्षेत्र की नियमित साफ सफाई हो.
5. लवारिस मवेशियों से फसलों को नुकन से बचाने मवेशियों के संरक्षण के लिए व्यवस्थित जगह सुनिश्चित की जाए.
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com