Breaking
21 Nov 2026, Sat

दिव्यांका त्रिपाठी ने कारगिल विजय दिवस पर साझा किया बचपन का सपना, कहा- ‘पहनना चाहती थी सेना की वर्दी’

मुंबई,

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति व अभिनेता विवेक दहिया ने हाल ही में नासिक के ‘कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल’ का दौरा किया। यहां उन्होंने आर्मी ऑफिसर कर्नल जसकर चौधरी से मुलाकात की और सैनिकों के जीवन के बारे में करीब से जाना। इस मुलाकात को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, साथ ही खुलासा किया है कि वह बचपन में सेना में शामिल होने का सपना देखती थीं।

कारगिल विजय दिवस के मौके पर दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो उनकी आर्मी ट्रेनिंग स्कूल के दौरे की थीं। उन्होंने लिखा कि हमारे सैनिक हमें यह याद दिलाते हैं कि सच्ची सेवा क्या होती है।

ये भी पढ़ें :  आज का राशिफल (1 मई): मेष से मीन तक जानें, कैसा रहेगा आपका दिन

दिव्यांका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हमारी नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल की यात्रा बेहद खास थी। यह ऐसी जगह है जहां बहादुरी सिर्फ कही नहीं, बल्कि सिखाई जाती है। हमारे दोस्त और आर्मी ऑफिसर कर्नल जसकर चौधरी से बातचीत के दौरान हमें यह समझ आया कि देश की सेवा करने के लिए कितनी हिम्मत और ताकत चाहिए। हम इससे काफी प्रभावित हुए।”

उन्होंने आगे लिखा, “ये सैनिक अपने जज्बे और जुनून के दम पर आगे बढ़ते हैं और देश के लिए अपनी आरामदायक जिंदगी तक छोड़ देते हैं। ये हमें दिखाते हैं कि असली सेवा क्या होती है।” दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने हमेशा सेना की वर्दी पहनने का सपना देखा था।

ये भी पढ़ें :  नवरात्रि पूजा के लिए खास: जली बाती, नारियल और कलश का सही तरीका

दिव्यांका ने लिखा, “मेरा कभी सेना की वर्दी पहनने का सपना था… जो असल जिंदगी में पूरा नहीं हो पाया, लेकिन शायद एक दिन मैं यह सपना किसी किरदार के जरिए पर्दे पर जी सकूं। लेकिन आज, मैंने यह सपना उनके किस्सों के जरिए महसूस किया। यह उस चीज की याद है जो मैंने कभी पाई नहीं, लेकिन एक ऐसा गर्व है जो हमेशा मेरे साथ रहेगा।”

पोस्ट के आखिर में दिव्यांका ने लिखा, “आइए हम ऐसे नागरिक बनने की कोशिश करें जो हमारे सैनिकों की कुर्बानियों के लायक हों। जिन्होंने सब कुछ देश के लिए दे दिया, हम उन्हें याद करते हैं, उन्हें सलाम करते हैं। जय हिंद।”

ये भी पढ़ें :  अमिताभ ने मानसी को कविता ‘तुम कब तक मुझे रोकोगे’ के माध्यम से प्रेरित किया

कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन 1999 में कारगिल युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर हुई जीत को याद करने का दिन है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने लद्दाख के नॉर्दर्न कारगिल इलाके की पहाड़ियों पर पाकिस्तान के कब्जे वाली जगहों से दुश्मन फौजों को बाहर निकाला था।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *