Breaking
10 Nov 2026, Tue

हिरण शिकार मामला: सलमान खान की याचिका पर आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई

जोधपुर

जोधपुर के बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान से जुड़े प्रकरण में आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह मामला एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि राज्य सरकार ने फिल्म अभिनेता सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ लीव टू अपील दायर की है।

गौरतलब है कि सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में सलमान खान को 5 साल की जेल की सजा सुनाई थी, जबकि बाकी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया था। सरकार ने अपील की निर्धारित समय सीमा में इस मामले को चुनौती नहीं दी थी, जिसके चलते अब लीव टू अपील दाखिल की गई है। यह एक ऐसी कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें अपील की तय समय सीमा समाप्त होने के बाद कोर्ट से अपील की अनुमति मांगी जाती है।

ये भी पढ़ें :  त्योहारों पर यात्रियों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेगी सूबेदारगंज-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन

इस लीव टू अपील पर 16 मई को राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज गर्ग की पीठ में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने इसे सलमान खान से जुड़ी अन्य अपीलों के साथ सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। अब यह मामला मुख्य वाद सूची में क्रम संख्या 60 पर रखा गया है, जिसकी सुनवाई आज फिर जस्टिस गर्ग की अदालत में होगी।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में भी दिल्ली AIIMS की तर्ज पर बनेगा RIMS

उल्लेखनीय है कि सलमान खान ने सीजेएम कोर्ट द्वारा सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील की थी। बाद में उनके अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने इस प्रकरण से जुड़े सभी मामलों को हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने के लिए ट्रांसफर पिटीशन दायर की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। अब 28 जुलाई को सलमान खान की अपील पर भी सुनवाई निर्धारित है, जिसमें आज सरकार द्वारा दायर लीव टू अपील पर भी बहस होगी।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *