Breaking
18 Nov 2026, Wed

ननों की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान : छत्तीसगढ़ पहुंचे INDIA गठबंधन के सांसद, संसद में उठेगा मुद्दा

रायपुर

मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप पर दुर्ग जीआरपी द्वारा दो ननों की गिरफ्तारी पर सिसायत तेज हो चुकी है. इन ननों से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस सांसदों ने इसे अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर हमला करार दिया है.

ननों से मुलाकात करने पहुंचे सांसदों में बेनी बहनन, फ्रांसिस जॉर्ज , एनके प्रेमचंदन, अनिल ए थॉमस के अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उल्का और जरीता लैतफ़लांग भी शामिल हैं. मुलाकात के बाद रिपोर्ट तैयार कर सांसद कांग्रेस आलाकमान को सौंपेंगे.

सांसदों के दल में शामिल केरल के सांसद एनके प्रेमचन्दन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो धार्मिक महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के बेसलेस आरोप लगाए है. ये माइनॉरिटी पर अटैक है. उन्होंने कहा कि तीनों महिलाओं की उमर 21, 23 और 25 है, जिन्हें काम करने के लिए ले जा रहे थे.

ये भी पढ़ें :  पत्नी की आत्महत्या केस: हाईकोर्ट ने पति को किया बरी, ट्रायल कोर्ट ने दी थी पांच साल की सजा

उन्होंने कहा कि बजरंग दल ने मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगा दिया. दरअसल, यह धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर हमला किया जा रहा है. यह अटैक ओडिशा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मणिपुर में हो रहे हैं. बीजेपी रूल्ड स्टेटस में अटैक की खबरें आ रही हैं.

सांसद ने कहा कि क्रिश्चियंस पर अटैक हो रहा है, इसलिए हमने ये कमिटी बनाई है. कल लोकसभा में ये विषय उठाया जाएगा. इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से और हो सके तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात करेंगे.

ये भी पढ़ें :  बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बल का बड़ा अभियान जारी, टीम ने 12 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर माओवादियों के ठिकाने तक पहुंची

छोटे मामले में एफआईआर दर्ज करती है पुलिस

उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल और चैरिटी चल रहा है, क्योंकि संवैधानिक अधिकार है. लेकिन बजरंग दल इन्हें चलने नहीं देते.
एक महीने पहले दो प्रीस्ट पर अटैक किया गया. आज भी वो अस्पताल में हैं. पुलिस छोटे मामले में एफआईआर दर्ज करती है,
ये गंभीर विषय है. इसलिए पार्लियामेंट में लाने के लिए दिल्ली से फैक्ट फाइंडिंग कमिटी बनाई गई है.

ननों से मुलाकात के बाद सांसदों का दल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बिशप से भी मुलाकात करेगी. इसके बाद यह विषय कल संसद में भी उठाया जाएगा.

ये भी पढ़ें :  सिरपुर महोत्सव में विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे लगभग 200 करोड़ के विकास कार्य

जानिए पूरा मामला
बता दें कि 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए दो ननों और एक युवक को रोका था. आरोप था कि तीनों, नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जा रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए सभी को GRP के हवाले कर दिया था. GRP थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग जीआरपी चौकी में मामले की जांच के बाद धर्मांतरण की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *