Breaking
24 Nov 2026, Tue

कांग्रेस भय का माहोल बनाकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को डराने के प्रयास में : सुनील सोनी

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 अक्टूबर, 2023

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद द्वय संतोष पांडेय व सुनील सोनी, मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और चुनाव आयोग संपर्क समिति के संयोजक डॉ. विजयशंकर मिश्रा ,मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने मोहला-मानपुर क्षेत्र के भाजपा नेता बिरझू तारम व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की राजनीतिक व लक्षित हत्या के बाद हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा इस घटना के बाद विधानसभा चुनाव में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में केन्द्रीय सुरक्षा बलों (सेंट्रल फोर्स) की तैनाती की मांग की है। भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ में नियुक्त संविदा पुलिस महानिदेशक को हटाते हुए क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक तथा मोहला–मानपुर के पुलिस अधीक्षक को स्थानांतरित करने की मांग भी की और कहा कि घटना की त्वरित विवेचना के साथ दोषी व्यक्तियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित की जाए।

भाजपा सांसद सोनी ने इस आशय का एक पत्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे जाने की जानकारी देते हुए सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव-2023 की घोषणा के साथ ही मतदाताओं को आतंकित करने के उद्देश्य से राजनैतिक टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि गत 20 अक्टूबर को नक्सल प्रभावित इलाके मोहला-मानपुर में भाजपा नेता बिरझू तारम की निर्दयता से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें :  MP कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, इसी सप्ताह भंग होगी प्रदेश कार्यकारिणी; Gen-Z पर भी मंथन

चुनाव की घोषणा के पूर्व से ही प्रदेश में आतंक का माहौल बनाने के उद्देश्य से ऐसी अनेक आपराधिक घटनाओं को जाम दिया गया है। इसके पूर्व बस्तर में 16 जनवरी को भाजपा जिला मंत्री बुधराम करटाम की हत्या हुई I इस साल 5 फरवरी को बीजापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम, 10 फरवरी को नारायणपुर भाजपा उपाध्यक्ष सागर साहू और 11 फरवरी को इंद्रावती नदी के पार दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सरहद पर भाजपा नेता रामधर अलामी की हत्या हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने खुद राजनीतिक दलों के 35 से अधिक नेताओं की हत्या को स्वीकार किया है। किन्तु बार-बार अनुरोध के बावजूद भी पुलिस प्रसाशन द्वारा इन राजनैतिक टारगेट किलिंग़ की घटनाओं को सामान्य घटना बताकर कभी भी गंभीर कार्रवाई नही की गई।

 

सरजू टेकाम की खुलेआम धमकी के बाद उसकी गिरफ्तारी न होना षडयंत्र का प्रमाण : संतोष पांडे

भाजपा सांसद पांडेय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मोहला-मानपुर की यह घटना विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को आतंकित करने की घटनाओं की ही श्रृंखला हैI राजनैतिक कार्यकर्ताओं की इन हत्याओं का स्पष्ट उद्देश्य राज्य के आगामी चुनावों के दौरान मतदाताओं में भय के वातावरण का प्रसार कर यह सन्देश देना है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था इतनी लचर है कि वह आम जनता को सुरक्षा नहीं दे सकती तथा जनता के पास इन अपराधियों के अतिरिक्त अन्य को मत देने का विकल्प नहीं हैI कांग्रेस विधायक इंद्र शाह मंडावी की मौजूदगी में कांग्रेस के सरजू टेकाम द्वारा आमसभा में प्रचार तके लिए आने वाले भाजपा कार्यकर्तों को काट देने की दी गई धमकी इसी की एक कड़ी है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार द्वारा इन स्थितियों का लाभ उठाने के उद्देश्य से कभी भी गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें :  पुतिन का तेल साम्राज्य डगमगाया! ट्रंप से दूरी बढ़ी, रूस को बेचनी पड़ी विदेशी संपत्तियाँ

पांडे ने कहा कि, भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में इन्हीं स्थितियों को देखते हुए गत 31 अगस्त, 2023 को भाजपा ने भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ को संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों की सूची के साथ स्थितियों से अवगत कराया था, किन्तु भाजपा के इस पत्र पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इस प्रकार की घटनाओं द्वारा निरंतर मतदाताओं को आतंकित किया जा रहा है तथा कार्रवाई न होने से अपराधियों का दुस्साहस बढ़ रहा हैI इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु अपराधियों के साथ उत्तरदायी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई भी आवश्यक हैI

ये भी पढ़ें :  फरवरी महीने के अंत तक भगवा पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना

 

कार्यकर्ताओं को कुछ भी हुआ तो बर्दाश्त नहीं करेंगे : अजय चंद्राकर

भाजपा मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कुरुद विधानसभा क्षेत्र में हुई सुपारी किलिंग में भाजपा कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की हत्या को लेकर कहा कि प्रदेश सरकगार के उपकृत अफसरों के द्वारा अब कांग्रेस के लोगों को उपकृत करने का सिलसिला चल रहा है। चंद्राकर ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की पुलिस के संरक्षण में लक्षित हत्या (टारगेट किलिंग) की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि आगे चुनाव में पुलिस के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं की और भी टारगेट व सुपारी किलिंग हो सकती है। कांग्रेस के लोग सत्ता-संरक्षण प्रदान कर बाहुबलियों के जरिए चुनाव के दौरान हिंसा फैलाकर माहौल बिगाड़ने पर उतारू हैं। टारगेट किलिंग, हिंसा की राजनीति के जरिए आतंक फैलाना कांग्रेस का स्थायी चरित्र रहा है।

चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की लापरवाही व गुंडागर्दी के कारण आज छत्तीसगढ़ की जनता अपने आप असुरक्षित महसूस कर रही है, और मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ को सुरक्षित राज्य बताकर फर्जी दावा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मानव जीवन किस प्रकार संकट में पहुंच रहा है! कांग्रेस के शासनकाल में प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण हो गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *