Breaking
23 Nov 2026, Mon

गण सुरक्षा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में टिकट वितरण एवं बैठक कार्यक्रम हुआ संपन्न, चुनाव की बनी ये रणनीति

 

अमृतेश सिंह, न्यूज राइटर, रायपुर, 23 अक्टूबर, 2023

रायपुर। गण सुरक्षा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी संस्थापक सांसद नवा कुमार सरनिया की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई एवं छत्तीसगढ़ के दुरस्त अंचल से आए हुए लोगों को टिकट वितरण किया गया।

गण सुरक्षा पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतराम ध्रुव ने बताया कि गण सुरक्षा पार्टी अभी लगभग 40 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं अन्य उम्मीदवार की सूची शीघ्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंद्रह साल बीजेपी के रहे पांच साल कांग्रेस के रहे। दोनों पार्टियों ने छत्तीसगढ़ की जनता को ढंगने का काम किया है। जनता त्रस्त एवं परेशान हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश अपराध का गढ़ बन गया है बहनें बेटियां असुरक्षित है। पिछली सरकार एवं वर्तमान सरकार दोनों की कानून व्यवस्था फेल है।

ये भी पढ़ें :  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 कर्नाटक की मनीषा जोंस सिद्दी ने जीता गोल्ड

प्रदेश अध्यक्ष संतराम ध्रुव ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली ,पानी, एवं सड़कों की खस्ताहाल प्रदेश में है छत्तीसगढ़ प्रदेश गढो का गढ़ बन गया है। तथा गण सुरक्षा पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश में तीसरी पार्टी के रूप में उभरेगी। सबका विकास मुख्य लक्ष्य होगा। गण सुरक्षा पार्टी प्रदेश कार्यालय में बैठक संपन्न हुई आगामी चुनावी तैयारी के संदर्भ में चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें :  चीन ने पाकिस्तान में काम कर रहे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव रखा

गण सुरक्षा पार्टी के बैठक में मुख्य अतिथि संस्थापक सांसद नव कुमार सरनिया मौजूदगी में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष संतराम ध्रुव, डॉ उदयभान चौहान, प्रकाश दास मानिकपुरी, गुरु केवल प्रकाश साहेब, प्रफुल्ल कुमार बैस, संतोष मेश्राम, अरुण पनिका, तपन राय, अब्दुल नसीब खान एवं भारी संख्या में गन सुरक्षा पार्टी के प्रदेश के कार्यकर्ता उम्मीदवार गण एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *