Breaking
24 Nov 2026, Tue

सिराज में दिखी कपिल देव की झलक, पूर्व क्रिकेटर ने की टीम इंडिया की तारीफ

नई दिल्ली
पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की है। ओवल टेस्ट में हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज के मैच जिताऊ प्रदर्शन से गदगद योगराज सिंह ने उनकी तुलना महान कपिल देव से की है। उन्होंने शुभमन गिल की कप्तानी की भी दिल से तारीफ की है। योगराज ने कहा कि गिल को देखकर लगा जैसे कोई अनुभवी कप्तान मोर्चा संभाल रहा हो जबकि यह उनकी बतौर कप्तान पहली ही सीरीज थी।

ये भी पढ़ें :  दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर सोत्सोबे, त्सोलेकिले, मभालती भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

मोहम्मद सिराज ने ओवल टेस्ट की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए थे। मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी। भारत ने 374 रन का लक्ष्य दिया था। आखिरी दिन सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीनकर सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म किया। प्रसिद्ध ने पहली और दूसरी दोनों ही पारियों में 4-4 विकेट हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें :  अफगानिस्तान टीम पर संकट की बारिश: साउथ अफ्रीका से सुपर ओवर में हार, परफॉर्मेंस एनालिस्ट को हार्ट अटैक

योगराज सिंह ने कहा, ‘हमारे खिलाड़ियों ने जिस तरह का खेल दिखाया उसे देखना अद्भुत था। मोहम्मद सिराज ने जिस तरह की गेंदबाजी की, उसने मुझे कपिल देव की याद दिलाई। शुभमन गिल की कप्तानी परिपक्व दिखी। ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि वह पहली बार कप्तानी कर रहे थे।’

शुभमन गिल की कप्तानी में 1-2 से पिछड़ने के बावजूद भारतीय टीम ने चौथे टेस्ट को ड्रॉ कराया और आखिरी टेस्ट में 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। लीड्स में खेले पहले टेस्ट में भारतीय टीम को हार मिली थी। एजबेस्टन में खेले दूसरे टेस्ट में टीम ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को 336 रन के विशाल अंतर से हराया। हालांकि, लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा था। मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ रहा था। ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान ने श्रीलंका सीरीज के लिए बदली T20 कमान, बाबर आजम बाहर; फरहान बने कप्तान

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *