Breaking
11 Nov 2026, Wed

CG Assembly Election 2023 : दो दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 27 अक्टूबर, 2023

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 28 और 29 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। जारी कार्यक्रम के मुताबिक वे 28 अक्टूबर को रात 8 बजे से 9.30 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में सामिल होंगे। इसके बाद भोजन, फिर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

ये भी पढ़ें :  एमसीबी जिले में कानून व्यवस्था की धज्जियाँ: अवैध कारोबारियों का साम्राज्य, प्रशासन मौन

दूसरे दिन 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक एकामत्म परिसर में बैठक लेंगे. 11 से 11.30 बजे तक अमलीडीह में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां से वे डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकाडीह गांव में सभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस का विरोध गलत: वोट चोरी रोकने के लिए चल रहे SIR को क्यों मान रही पार्टी गलत कदम- उप मुख्यमंत्री शर्मा

इसके बाद पडंरिया में स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल में आयोजित जनसभा को भी वे संबोधित करेंगे। यहां से वे चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा जाएंगे और सभा को संबोधत करेंगे। इसके बाद वे रायपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *