Breaking
11 Nov 2026, Wed

वोट के हथियार से भ्रष्टाचारियों का अंत करना है : बृजमोहन अग्रवाल

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 अक्टूबर, 2023

 

वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को प्रोफेसर कॉलोनी में बैठक कर कॉलोनीवासियों से मुलाकात की।
बृजमोहन अग्रवाल ने पहली बैठक प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अटल गार्डन में ली। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सचिदानंद उपासने, प्रो टी एल वैष्णव, डॉ एलएल चंद्राकर, कौशल पटेल, पार्षद सरिता वर्मा समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें :  राहुल गांधी सबसे डरपोक नेता” — शकील अहमद के तीखे आरोपों से सियासत गरम


दूसरी बैठक डी एल अग्रवाल के आवास पर आयोजित हुई। बैठकों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत की। बृजमोहन अग्रवाल ने जनता से दिवाली के बाद 17 नवम्बर को एक बार फिर रावण दहन का आह्वान किया जिसमे राज्य की आसुरी शक्तियों को जड़ से उखाड़ फेंकने की मांग की।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से जारी

बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा के लिए वोट मांगे। बृजमोहन ने कहा की वोट के हथियार से भ्रष्टाचारियों का अंत करना है। जिसके लिए जनता से चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और छत्तीसगढ के विकास के लिए राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने की मांग की।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *