Breaking
11 Nov 2026, Wed

Balod News : दान पेटी का ताला तोड़ ले उड़े थे चढ़ावा, पुलिस ने नाबालिग समेत दो को दबोचा

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बालोद, 28 अक्टूबर, 2023

 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में चोरों ने डौंडी नगर के दो मंदिरों में दान पेटी का ताला तोड़ कर चढ़ावा ले उड़े। भक्तों के चढ़ाएं पैसों की चोरी की FIR के चंद घंटे के भीतर ही डौंडी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों को ढूंढ निकाला। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में डौंडी पुलिस ने कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें :  समाज की गौरवशाली विरासत को संजोए रखने की जरूरत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जानकारी के मुताबिक मंदिरों में चोरी की यह वारदात बीते 25-26 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। जहां आरोपियों ने देर रात डौंडी स्थित शीतला माता मंदिर और हनुमान मंदिर को अपना निशाना बनाया। दोनों आरोपीयों ने मंदिर में प्रवेश कर दान पेटियों के ताले तोड़े और भक्तों के चढ़ाए पैसे चोरी कर फरार हो गए। जिसके बाद जवाहरपारा डौंडी के रहने वाले देवेन्द्र कुमार कोसमा (उम्र 37 वर्ष) ने डौंडी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें :  कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’

डौंडी पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दो संदिग्धों से पूछताछ की जिसमे उन्होंने मंदिर में चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने चोरी के आरोप में हर्ष कुमार विश्वकर्मा उर्फ छोटू (उम्र 19 वर्ष) और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार किया है, वहीं दान पेटी से चोरी किए गए 10500 रूपये बरामद कर आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिला सम्मान और सहारा– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

प्रकरण के आरोपी की पतासाजी में थाना प्रभारी डौंडी निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्रआर सुनील मंडावी, आरक्षक संजय चेलक, ईश्वर भंडारी खिलावन सिन्हा का सराहनीय भूमिका रही।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *