Breaking
11 Nov 2026, Wed

CG News : राहुल गांधी आज कवर्धा के सरदार पटेल मैदान आयोजित सभा को करेंगे संबोधित, देखें पूरा शेड्यूल

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 29 अक्टूबर, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के प्रचार करने पहुचेंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 29 अक्टूबर रविवार को कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 29 अक्टूबर को रायपुर से हेलीकाप्टर में रवाना होकर राजनांदगांव पहुचेंगे तथा दोपहर 1 से 2 बजे तक सभा को संबोधित करेंगे। वे वहां से हेलीकाप्टर में रवाना होकर दोपहर 2.40 बजे कवर्धा पहुचेंगे।

ये भी पढ़ें :  तीन स्कीम और तीन फैक्टर का सहारा: बंगाल में ममता बनर्जी की पकड़ क्यों मजबूत, भाजपा की स्थिति क्या?

राहुल गांधी सरदार पटेल मैदान में दोपहर 2.50 से 3.50 तक सभा को संबोधित करेंगे। वे शाम 4 बजे हेलीकाप्टर में रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी कवर्धा में चुनावी सभा ली थी। उस समय उनके साथ भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके साथ सभा में उपस्थित थे।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *